गरम मसाला
चिंटू जी
उत्तर प्रदेश
चुनाव के रुझानों पर बोले अखिलेश, बिहार में जो खेल एसआईआर ने खेला, वो यूपी, बंगाल में नहीं चलेगा
लखनउ। करंट क्राइम। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है। अब तक मिले सभी 243 सीटों के रुझान एनडीए को 199 सीटों पर बढत हासिल हो गई है। महागठबंधन 38 सीटों पर बढत बनाया हुआ है।
आरजेडी और कांग्रेस के महा गठबंधन को करारा झटका मिल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इन चुनाव परिणामों को एसआईआर से जोड़ दिया है। अखिलेश यादव ने बिहार के रुझानों को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है.
अखिलेश यादव ने लिखा, ‘बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।
उत्तर प्रदेश
नोएडा में रिवर्स करते समय बच्चे पर चढाई कार, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, महिला चालक गिरफ्तार
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर लगने से बच्चे की मौत हो गई। सेक्टर-31 में यह घटना घटी। घटना बुधवार रात की है, जब एक कार रिवर्स लेते समय पीछे से गुजर रहे बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सेक्टर-31 के ए-ब्लॉक में हुआ। सेक्टर-20 थाना प्रभारी डी.पी. शुक्ला ने बताया कि कार चालक की पहचान जयंती शर्मा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि बुधवार रात जयंती शर्मा अपनी कार रिवर्स कर रही थी, तभी पीछे से गुजर रहा चार साल का बच्चा उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता, आशीष, की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आवासीय गलियों में अक्सर कारें बिना देखे रिवर्स की जाती हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हादसे के वक्त वाहन की गति कितनी थी।
उत्तर प्रदेश
गाजियाबादः चखना लाने में देरी हुई तो पुलिसकर्मियों ने वेटर की थप्पड और बेल्ट से कर दी पिटाई, देखें वीडियो
गाजियाबाद। करंट क्राइम। दो चार पुलिसकर्मियों की गलत हरकतें पूरे महकमे को बदनाम कर देती है। कुछ ऐसा ही गाजियाबाद में हुआ। गाजियाबाद में तैनात दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक वेटर को जमकर पीट रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किस थाना क्षेत्र का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार, दो पुलिसकर्मी एक शराब के ठेके में जाते हैं और वेटर से चखना लाने को कहते हैं। वेटर पहले के ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त हो जाता है। इतने में पुलिस वालों का पारा चढ जाता है। वे काउंटर के पास जाते हैं और एक पुलिसकर्मी वेटर पर थप्पड बरसाने लगता है। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी वेटर पर बेल्ट से वार करता है। वेटर मार से बचने के लिए इधर-उधर करता है। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि करंट क्राइम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoKGMU में एक और लव जिहाद का मामला, इंटर्न डॉक्टर ने नर्सिंग की छात्रा का किया यौन शोषण
-
राशिफल18 hours agoकैसा रहेगा आपका आजका दिन, जानने के लिए पढिए आज का राशिफल
-
Uncategorized15 hours agoरजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoदूसरे समुदाय के हमले से बचने के लिए एमएलसी के घर घुस गया, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान
-
देश19 hours agoकैसे चढी पानी की टंकी पर जेसीबी? अहमदाबाद नगर निगम की अनोखी कार्यवाही
-
Entertainment20 hours agoबुरी फंसी खुशी मुखर्जी, सूर्य कुमार पर बयान देने पर 100 करोड की मानहानि का दावा
-
देश13 hours agoदूसरे वर्ग की शिकायत पर बंदायूं में पुलिस ने रोकी प्रभात फेरी, भारी बवाल, लाठीचार्ज
-
Entertainment17 hours agoकारों के शौकिन संजय दत्त ने खरीदी टेस्ला साइबर ट्रक, मुंबई की सडक पर आए नजर
