Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में नहीं थम रहा है थूककांड

Published

on

मोदीनगर, मुरादनगर के बाद अब टीलामोड़ में सामने आई घटना

गाजियाबाद: पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सिस्टम के अलग-अलग जोन में लगातार अलग-अलग समारोह और दुकानों पर थूककांड का मामला कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बीते दिनों जहां मोदीनगर में एक विवाह समारोह में थूक लगाकर रोटी बनाने का वीडियो वायरल हुआ। तो उसके कुछ दिन बाद मुरादनगर थानाक्षेत्र में एक होटल के कारीगर द्वारा ऐसा कृत्य का वीडियो सामने आया था। अभी दोनों ही मामलों को कुछ दिन बीते थे कि टीलामोड़ थानाक्षेत्र में गगन विहार निवासी मनीष के घर 25 मार्च को जागरण था। इस जागरण में भोजन की व्यवस्था थी, जहां दो कारीगरों ने फिर रोटी पर थूक लगाकर इस कांड को अंजाम दिया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस ने इस मामले में लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शावेज और शहजाद के रूप में हुई है।

25 मार्च का बताया जा रहा है पूरा मामला
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया है कि गगन विहार में रहने वाले मनीष नाम के शख्स की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शावेज और शहजाद नाम के कर्मचारी थूक लगाकर रोटी बना रहे थे। जिसके बाद इस वीडियो बना लिया गया ,पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। 25 मार्च को गगन विहार निवासी मनीष के घर माता रानी का जागरण था, जहां पर इन्होंने मेहमानों की रोटी बनाने के दौरान यह हरकत की।
गाजियाबाद में लगातार सामने आ रहे हैं थूककांड के मामले
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के अंतर्गत बीते लगभग ढाई सालों के दौरान आधा दर्जन से अधिक ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां दुकान, होटल या किसी समारोह में कारीगरों द्वारा रोटी पर थूक लगाने का कृत्य किया गया है। इस मामले के जब वीडियो वायरल होते हैं तो पुलिस मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई करती है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में अब तक लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर, टीलामोड़, खोड़ा कॉलोनी, घंटाघर कोतवाली और विजयनगर थानाक्षेत्र में इस तरीके की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिन पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

अब इन दो नमूनों को देखिये… अब वायरल होना है कैसे भी उत्तर प्रदेश के आगरा में …

Published

on


\u0905\u092c \u0907\u0928 \u0926\u094b \u0928\u092e\u0942\u0928\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0926\u0947\u0916\u093f\u092f\u0947… \u0905\u092c \u0935\u093e\u092f\u0930\u0932 \u0939\u094b\u0928\u093e \u0939\u0948 \u0915\u0948\u0938\u0947 \u092d\u0940 \n\u0909\u0924\u094d\u0924\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u0915\u0947 \u0906\u0917\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 3 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u0930\u0947\u0938\u094d\u091f\u094b\u0930\u0947\u0902\u091f \u0935\u0930\u094d\u0915\u0930 \u0917\u0941\u0932\u092b\u093e\u092e \u0915\u0940 \u0917\u094b\u0932\u0940 \u092e\u093e\u0930\u0915\u0930 \u0939\u0924\u094d\u092f\u093e \u0915\u0930 \u0926\u0940\u0964 \u092b\u093e\u092f\u0930\u093f\u0902\u0917 \u092e\u0947\u0902 \u0938\u0948\u092b \u0905\u0932\u0940 \u0915\u0947 \u0938\u0940\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0917\u094b\u0932\u0940 \u0915\u0947 \u091b\u0930\u094d\u0930\u0947 \u0932\u0917\u0947 \u0939\u0948\u0902\u0964\u0915\u094d\u0937\u0924\u094d\u0930\u093f\u092f \u0917\u094c\u0930\u0915\u094d\u0937\u093e \u0926\u0932 \u0938\u0947 \u091c\u0941\u0921\u093c\u0947 \u0939\u094b\u0928\u0947 \u0915\u093e \u0926\u093e\u0935\u093e \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0935\u093e\u0932\u0947 \u0907\u0928 \u0926\u094b \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u091c\u093e\u0930\u0940 \u0915\u0930\u0915\u0947 \u0915\u0939\u093e\u2013 \u0924\u093e\u091c\u0928\u0917\u0930\u0940 \u0906\u0917\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 2 \u0915..\u0935\u0947 \u092e\u093e\u0930\u0947 \u0917\u090f\u0964 \u0915\u094d\u0937\u0924\u094d\u0930\u093f\u092f \u0917\u094b\u0930\u0915\u094d\u0937\u093e \u0926\u0932 \u0907\u0938\u0915\u0940 \u091c\u093f\u092e\u094d\u092e\u0947\u0926\u093e\u0930\u0940 \u0932\u0947\u0924\u093e \u0939\u0948\u0964 \u092d\u093e\u0930\u0924 \u092e\u093e\u0924\u093e \u0915\u0940 \u0938\u094c\u0917\u0902\u0927, 26 \u0915\u093e \u092c\u0926\u0932\u093e \u0905\u0917\u0930 2600 \u0938\u0947 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0932\u093f\u092f\u093e \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092d\u093e\u0930\u0924 \u092e\u093e\u0924\u093e \u0915\u093e \u092a\u0941\u0924\u094d\u0930 \u0928\u0939\u0940\u0902 l \u0939\u093e\u0932\u093e\u0902\u0915\u093f \u0906\u0917\u0930\u093e \u092a\u0941\u0932\u093f\u0938 \u0915\u093e \u0915\u0939\u0928\u093e \u0939\u0948 \u0915\u093f \u0907\u0938 \u0938\u0902\u0917\u0920\u0928 \u0915\u093e \u0906\u0917\u0930\u093e \u092e\u0947\u0902 \u0915\u094b\u0908 \u0905\u0938\u094d\u0924\u093f\u0924\u094d\u0935 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0939\u0948, \u0928 \u0939\u0940 \u092f\u0947 \u0935\u094d\u092f\u0915\u094d\u0924\u093f \u0906\u0917\u0930\u093e \u0915\u093e \u0930\u0939\u0928\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u0939\u0948\u0964 \u0907\u0938\u0932\u093f\u090f \u092f\u0947 \u0935\u094d\u092f\u0915\u094d\u0924\u093f \u092a\u092c\u094d\u0932\u093f\u0915 \u0938\u094d\u091f\u0902\u091f\u092c\u093e\u091c\u0940 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u091c\u093e\u0930\u0940 \u0915\u0930 \u0930\u0939\u093e \u0939\u0948\u0964 \u0917\u0941\u0932\u092b\u093e\u092e \u0915\u0940 \u0939\u0924\u094d\u092f\u093e \u092e\u0947\u0902 \u0916\u093e\u0928\u093e \u0916\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0925\u093e \u0914\u0930 \u0906\u0930\u094b\u092a\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0915\u0940 \u0924\u0932\u093e\u0936 \u091c\u093e\u0930\u0940 \u0939\u0948\u0964″,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMjM4MDI2MjE0NjE1MTkx

अब इन दो नमूनों को देखिये… अब वायरल होना है कैसे भी
उत्तर प्रदेश के आगरा में 3 लोगों ने रेस्टोरेंट वर्कर गुलफाम की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में सैफ अली के सीने पर भी गोली के छर्रे लगे हैं।क्षत्रिय गौरक्षा दल से जुड़े होने का दावा करने वाले इन दो लोगों ने वीडियो जारी करके कहा– ताजनगरी आगरा में 2 क..वे मारे गए। क्षत्रिय गोरक्षा दल इसकी जिम्मेदारी लेता है। भारत माता की सौगंध, 26 का बदला अगर 2600 से नहीं लिया तो मैं भारत माता का पुत्र नहीं l हालांकि आगरा पुलिस का कहना है कि इस संगठन का आगरा में कोई अस्तित्व नहीं है, न ही ये व्यक्ति आगरा का रहने वाला है। इसलिए ये व्यक्ति पब्लिक स्टंटबाजी के लिए वीडियो जारी कर रहा है। गुलफाम की हत्या में खाना खाने को लेकर विवाद था और आरोपियों की तलाश जारी है।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण के कार्यक्रम में हंगामा और नारेबाजी, लोधी…

Published

on

कन्नौज
यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण के कार्यक्रम में हंगामा और नारेबाजी, लोधी समाज के लोगों ने लगाये मंत्री के खिलाफ नारे और कार्यक्रम को बीच में बंद कराया……
कन्नौज मेडिकल कॉलेज पहुंचे राज्य मंत्री असीम अरुण को आज लोधी समाज के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोधी समाज के लोगों ने मेडिकल कॉलेज सभागार में उनके सामने ही नारेबाजी की। मौजूद पुलिस बल भीड़ के विरोध के बेबस नजर आया। भारी फोर्स बुला बाहर कर हंगामा करने वाले को कार्यक्रम से बाहर किया गया।अम्बेडकर सम्मान सभा में मुख्य अतिथि बनकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे मंत्री असीम अरुण। किसी मामले में एक पक्षीय समर्थन करने पर लोधी समाज के लोगों ने ये विरोध किया है l हालांकि इस दौरान मंत्री ने लोगों को समझाने की कोशिश की और उन्हें बैठकर बात करने को कहा l जो भी शिकायत या उनका मुद्दा है उसे बैठकर सुलझाने को कहा लेकिन लोग नहीं माने और हंगामा करते रहे l

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने गाजियाबाद में प्रदर्शन किया, पाकिस्तान का किया पुतला फूंका

Published

on

गाज़ियाबाद (इंदिरापुरम)। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए आतंकी हमले के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सदस्यों ने इंदिरापुरम के बुद्ध चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत सरकार को इस आतंकी हमले का उचित जवाब देना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने शहीद हुए श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बजरंग दल के सदस्यों ने “जय श्रीराम” के नारों के साथ बुद्ध चौक पर एकत्र होकर भारत विरोधी ताकतों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भी भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा और आतंकियों तथा उनके समर्थकों को कठोर जवाब दिया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए बुद्ध चौक की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसे पुलिस प्रशासन ने तत्परता से संभाला। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था और वातावरण को शांत रखने का प्रयास किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने अपने नारों के माध्यम से यह संदेश दिया कि देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और अब बर्दाश्त करने की सीमा पार हो चुकी है। उन्होंने केंद्र सरकार से पाकिस्तान और आतंकियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की।

Continue Reading

Trending