Connect with us

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद नगर निगम 48 दिनों में वसूलेगा 138 करोड़

Published

on

गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम निरंतर शहर के विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए कार्य कर रहा है वहीं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देशानुसार हाउस टैक्स वसूली को भी बढ़ाया जा रहा है। गाजियाबाद नगर निगम टैक्स विभाग ने फरवरी माह के 10 दिनों में लगभग चार करोड़ से अधिक की वसूली की है वसूली को निरंतर बढ़ाने के लिए तथा ऐसे भवन जो हाउस टैक्स के दायरे से बाहर है उन पर हाउस टैक्स लगाने के लिए कार्य तेजी से कर रहा है। अधिकारियों के द्वारा भी जोनवार बैठक बुलाते हुए कार्य योजना बनाई जा रही है। अपर नगर आयुक्त अवनींद्र द्वारा कवि नगर जोन की टीम से बैठक करते हुए कार्य योजना बनाई गई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भी हाउस टैक्स लगाने और हाउस टैक्स वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने जोनल प्रभारियों को दिया टारगेट
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 31 मार्च 2025 तक टैक्स विभाग को 138 करोड़ की वसूली करने के लिए टारगेट दिया गया है जिसमें लगभग 16000 हाई राइज सोसाइटियों को भी टैक्स की दायरे में शामिल करने के लिए कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। निरंतर अधिकारी भी बैठक ले रहे हैं। गाजियाबाद नगर निगम टैक्स वसूली में उत्तर प्रदेश में बेहतर स्थान प्राप्त करेगा इसके लिए कार्य योजना भी बनाई जा रही है जिसके क्रम में जोनल प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में हाउस टैक्स वसूली को बढ़ा रहे हैं। वसुंधरा जोन अंतर्गत लगभग 69 करोड़ की वसूली की जानी है इसी के साथ मोहन नगर जोन अंतर्गत 17 करोड़ से अधिक वसूली करने के लिए कार्यवाही की जानी है। कवि नगर अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक का टारगेट है। सिटी अंतर्गत 29 करोड़ से अधिक हाउस टैक्स वसूली की जानी है तथा विजयनगर अंतर्गत 8 करोड़ से अधिक हाउस टैक्स वसूली की जानी है। सभी जोनल प्रभारी टीम सहित बेहतर कार्य कर रहे हैं नगर आयुक्त द्वारा कार्यों की सराहना भी की गई तथा सभी को लक्ष्य निर्धारित करते हुए तेजी से कार्य करने के लिए कहा गया।
अवकाश दिवसों में कैंप लगाकर की जा रही कर वसूली
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉ संजीव द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम करदाताओं की सहूलियत हेतु अवकाश दिवसों में भी कैंप लगाकर तथा कार्यालय को खोलकर हाउस टैक्स की वसूली कर रहा है। आॅनलाइन माध्यम से भी हाउस टैक्स वसूली का कार्य चल रहा है डोर टू डोर हाउस टैक्स वसूली भी चल रही है, 31 मार्च 2025 के बाद बकाया हाउस टैक्स पर ब्याज लगेगा जिससे बचने के लिए करदाताओं से अपील है कि वह अपना हाउस टैक्स 31 मार्च से पूर्व जमा करें शहर हित में शहर के विकास कार्यों को रफ्तार देने में अपना मूल्य सहयोग प्रदान करें। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा अपील की जा रही है पार्षदों द्वारा भी हाउस टैक्स वसूली में विशेष योगदान दिया जा रहा है जो कि सराहनीय है।

उत्तर प्रदेश

अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओग…

Published

on

अगर आप भी घी खाने के शौकीन हो और बाजार से ये वाला घी लाकर खाओगे तो बीमार हो जाओगे…..

बुलंदशहर में घी बनाने वाली फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा , बिना मानक व बिना लाइसेंस के चल रही थी घी की फैक्ट्री….
खाद्य विभाग की टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा मंदिर रोड पर जब एक घी बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा तो वहां बड़ी मात्रा में क्रीम,तैयार और अधबना घी मिला,इस फैक्ट्री में ना तो कोई साफ सफाई थी और ना ही घी को तैयार कर उचित वातावरण मे रखने की कोई जगह l
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लिए इस घी और क्रीम के नमूने लेकर जांच को भेजे है l यहां तैयार घी किसी के भी स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है l फ़िलहाल सारे माल और फैक्ट्री को सीज कर दिया गया है……..

Continue Reading

ग़ाजियाबाद

गाजियाबाद में आयोजित भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंज उठा शहर

Published

on

गाजियाबाद। आज गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शौर्य तिरंगा यात्रा का शानदार आयोजन हुआ, जिसमें हजारों देशभक्त नागरिकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। यह यात्रा उत्सव भवन विजय नगर से शुरू होकर स्वदेशी चौक प्रताप विहार तक गई। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित करना और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था।

यह गौरवमयी यात्रा विधायक संजीव शर्मा और महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा के दौरान तिरंगे झंडों से सजाई गई सड़कों पर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों की गूंज सुनाई दी।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा, “यह यात्रा सिर्फ देश के लिए गर्व का विषय नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता और सौहार्द को भी मजबूत करती है।”

महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने वक्तव्य दिया, “भाजपा कार्यकर्ता हमेशा राष्ट्रहित में सबसे आगे रहे हैं। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी पहचान और बलिदान का प्रतीक है। आज की यात्रा ने यह साबित कर दिया है कि देशभक्ति हर भारतीय के दिल में जीवित है।”

यात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ भाजपा नेता हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, तथा यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, सुनील यादव सहित कई पार्षद और पूर्व पार्षद शामिल थे।

इस यात्रा ने नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल किया और पूरे शहर को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर …

Published

on


\u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u0928\u0947 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u092e\u0947\u0902 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 ,\u0915\u0939\u093e \u0905\u0917\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942……..\n\n\u092e\u0927\u094d\u092f\u092a\u094d\u0930\u0926\u0947\u0936 \u0915\u0947 \u0908\u0938\u093e\u0917\u0922\u093c \u092e\u0947\u0902 \u092a\u094b\u0938\u094d\u091f \u0911\u092b\u093f\u0938 \u0915\u0947 \u0928\u093f\u0930\u0940\u0915\u094d\u0937\u0923 \u0915\u0947 \u0926\u094c\u0930\u093e\u0928 \u0909\u0938 \u0938\u092e\u092f \u0905\u092b\u0930\u093e-\u0924\u092b\u0930\u0940 \u092e\u091a \u0917\u0908 \u091c\u092c \u0915\u0947\u0902\u0926\u094d\u0930\u0940\u092f \u092e\u0902\u0924\u094d\u0930\u0940 \u091c\u094d\u092f\u094b\u0924\u093f\u0930\u093e\u0926\u093f\u0924\u094d\u092f \u0938\u093f\u0902\u0927\u093f\u092f\u093e \u0928\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0908 \u0907\u0938\u0938\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u0915\u094b\u0908 \u0915\u0941\u091b \u0938\u092e\u091d \u092a\u093e\u0924\u093e \u0909\u0928\u094d\u0939\u094b\u0902\u0928\u0947 \u091c\u0939\u093e\u0901 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u0928\u091c\u0930 \u0906\u0908 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u0908 \u0914\u0930 \u0916\u0941\u0926 \u0939\u0940 \u0938\u092b\u093e\u0908 \u0915\u0930 \u0926\u0940\u0964 \u0938\u093e\u0925 \u0939\u0940 \u0915\u0939\u093e \u0915\u093f \u092f\u0926\u093f \u092b\u093f\u0930 \u0917\u0902\u0926\u0917\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0940 \u0924\u094b \u092e\u0948\u0902 \u092b\u093f\u0930 \u091d\u093e\u0921\u093c\u0942 \u0932\u0917\u093e\u090a\u0902\u0917\u093e \u0926\u0930\u0905\u0938\u0932 \u092f\u0947 \u0909\u0928\u0915\u0940 \u0924\u0930\u092b \u0938\u0947 \u0935\u0939\u093e\u0902 \u0915\u0947 \u0938\u094d\u091f\u093e\u092b \u0915\u094b \u0939\u093f\u0926\u093e\u092f\u0924 \u0925\u0940…….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzo2NzA2MTUyMDI0NDYzMTQ=

केंद्रीय मंत्री ने पोस्ट ऑफिस में लगाई झाड़ू ,कहा अगर फिर गंदगी मिली तो मैं फिर लगाऊंगा झाड़ू……..

मध्यप्रदेश के ईसागढ़ में पोस्ट ऑफिस के निरीक्षण के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वहां झाड़ू मंगाई इससे पहले कोई कुछ समझ पाता उन्होंने जहाँ गंदगी नजर आई वहां झाड़ू लगाई और खुद ही सफाई कर दी। साथ ही कहा कि यदि फिर गंदगी मिली तो मैं फिर झाड़ू लगाऊंगा दरअसल ये उनकी तरफ से वहां के स्टाफ को हिदायत थी…….

Continue Reading

Trending