एनसीआर
गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के कुशसलिया गांव के पूर्व प्रधान की तीन गाड़ियाँ संदिग्ध हालात में जलकर हुई ख़ाक

उत्तर प्रदेश
पोस्ट ऑफ द डे
उत्तर प्रदेश
जन्मदिन
उत्तर प्रदेश
सोमवार को नगर निगम के सदन में होगी लंबे समय बाद मीटिंग

साप्ताहिक बाजार और विकास कार्यों का उठेगा प्रमुखता से मैटर
सीवर और नालों की समस्या पर भी आवाज उठाएंगे पार्षद

गाजियाबाद : नगर निगम में लंबे समय से बैठक नहीं हो रही थी और इस बैठक के होने के संकेत मिले हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि सोमवार को नगर निगम में सदन की बैठक होगी और सदन की बैठक में इन दिनों का सबसे हॉट टॉपिक साप्ताहिक बाजार का मामला प्रमुखता के साथ उठाया जाएगा। तो वहीं नगर निगम के अलग-अलग वार्डो से पार्षद निर्माण ,विकास कार्य के मैटर को भी रखने का काम करेंगे। वहीं शिवरात्रि और होली के पर्व से पहले नालों की सफाई, सीवर लाइन और सड़कों की मरम्मत के विषय को भी उठाया जाएगा। बता दें कि लंबे समय से नगर निगम के पार्षद उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर परेशान चल रहे थे। कुछ महापूर्व पार्षदों ने नगर निगम की बैठक न होने को लेकर नाराजगी जताई थी। तो विकास कार्यों के रुकावट को लेकर भी उनका रोष सामने आया था।
महापौर और नगर आयुक्त की मौजूदगी में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
नगर निगम गाजियाबाद के सूत्रों से जानकारी मिली है कि नगर निगम सभागार में सोमवार को होने वाली सदन की बैठक में एक बार फिर अभी नगर निगम उपाध्यक्ष वाली स्थिति क्लियर नहीं होगी। इसके लिए कार्यकारिणी की अलग से बैठक बुलाई जाएगी। वहीं सोमवार को सदन में नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और महापौर सुनीता दयाल के समक्ष विभाग के अधिकारी कई महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं को रखेंगे। तो वहीं नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों से जुड़े तमाम प्रमुख फैसलों पर दोनों की राय भी ली जाएगी। कुल मिलाकर सोमवार को नगर निगम गाजियाबाद के सदन में होने वाली बैठक शहर के विकास और पार्षदों की आवाज को लेकर बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है।
पार्षद और कार्यकारिणी सदस्य बैठक में देंगे कई विषयों पर अपनी राय
नगर निगम ने वैसे तो जल्द ही टाउन वेंडिंग कमेटी के दोबारा से बनाने और उनके द्वारा शहर में कहां पर बाजार लगेंगे और कहां का बाजार शिफ्ट किया जाना है। इसकी रणनीति बनानी शुरू कर दी है लेकिन सूत्रों से जानकारी मिली है कि नगर निगम के कई पार्षद भी साप्ताहिक बाजार को लेकर अपना पक्ष रखना चाहते हैं। वह कई इलाकों के बाजार के पक्ष में हैं, तो कई बाजार उनकी आंखों में खटक रहे हैं। नगर निगम के सूत्रों से जानकारी मिली है कि सोमवार को नगर निगम सभागार में होने वाली बैठक में साप्ताहिक बाजार और पैठ बाजार का मामला तो प्रमुखता के साथ उठेगा ही, इसके साथ ही कई कार्यकारिणी सदस्य और नगर निगम के वरिष्ठ पार्षद भी साप्ताहिक बाजार को लेकर अपनी राय नगर निगम के सदन में प्रस्तुत कर सकते हैं। वहीं कई इलाकों के पार्षद साप्ताहिक बाजार के पक्ष में हैं, तो कई इसका खुलकर विरोध जाता रहे हैं।
इंदिरापुरम के हैंडोवर को लेकर भी रहेगा शोर, पार्षद देंगे विकास कार्यों पर जोर
इंदिरापुरम नगर निगम को हैंडोवर होने की प्रक्रिया लगभग आधे पर पहुंच चुकी है। इसके लिए बजट भी पास हो चुका है। तो वहीं विकास कार्यों को लेकर नगर निगम इंदिरापुरम क्षेत्र के पार्षद अपनी समस्या और मांग रखेंगे। नगर निगम के पार्षद चाहते हैं कि जब जीडीए से उनका इलाका मिल रहा है, तो वहां की स्थिति और समस्याओं में सुधार होना चाहिए। पार्कों से लेकर सड़क और स्ट्रीट लाइट से लेकर सीवर लाइनों की सफाई का मामला भी साफ होना चाहिए।
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
जीडीए में की गई सड़क निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
हरनंदीपुरम टाउनशिप: पहले चरण में पांच गांवों की भूमि का अधिग्रहण, तीन गांवों पर रोक
-
ग़ाजियाबाद20 hours ago
गाजियाबाद में कारोबारियों से मलेशिया भेजने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी
-
ग़ाजियाबाद19 hours ago
अयोध्या जा रहे मां-बेटे समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत
-
देश19 hours ago
प्रयागराज पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, कुंभनगरी का किया हवाई सर्वे
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
संत त्रिलोचन दास महाराज जैसे संत ही पूरे विश्व को सही दिशा व दशा दे सकते हैं : श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज
-
दिल्ली20 hours ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर AAP प्रमुख केजरीवाल ने जताया दुख
-
गरम मसाला19 hours ago
कैसी रहेगी थ्री-स्टार की पहली पारी