Connect with us

दिल्ली

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम सबोंधन

Published

on

नईदिल्ली। राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपने संबोधन में कहा, भारत के गणतांत्रिक मूल्यों का प्रतिबिंब हमारी संविधान सभा की संरचना में दिखाई देता है।
पिछले 75 वर्षों से संविधान ने हमारी प्रगति का मार्ग प्रशस्त किया है। संविधान लागू होने के बाद के ये 75 वर्ष हमारे युवा गणतंत्र की सर्वांगीण प्रगति के सक्षी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार! गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर मैं आप सबको हार्दिक बधाई देती हूं। विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में शामिल भारत को ज्ञान और विवेक का उद्गम माना जाता था लेकिन भारत को एक अंधकारमय दौर से गुजरना पड़ा… आज के दिन सबसे पहले हम उन सूर वीरों को याद करते हैं जिन्होंने मातृभूमि को विदेशी शासन की बेड़ियों से मुक्त करने के लिए बड़ी से बड़ी कुबार्नी दी… इस वर्ष हम भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मना रहे हैं। वे ऐसे अग्रणी स्वाधीनता सेनानियों में शामिल हैं, जिनकी भूमिका को राष्ट्रीय इतिहास के संदर्भ में अब समुचित महत्व दिया जा रहा है।

राष्ट्रपति के संबोधन की मुख्य बातें…
राष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद।
संविधान सभा में सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व।
नैतिकता हमारे जीवन का प्रमुख तत्व है।
संविधान हमारे देश को एकजुट करता है।
संविधान हमारी सामूहिक अस्मिता का आधार।
आज भारत विश्व की महत्वपूर्ण आर्थिक शक्ति है।
भारत का आर्थिक विकास तेजी से हुआ।
आज का भारत विश्व का नेतृत्व कर रहा है।
आर्थिक योजनाओं से समावेशी विकास को बल।
हर वर्ग के विकास के समग्र प्रयास हो रहे हैं।
एक देश एक चुनाव से देश के शाशन में निरंतरता आएगी, सुशाशन कारगर होगा।
प्रयागराज महाकुम्भ हमारी विरासत का परिचय।
शास्त्रीय भाषओं में शोध कार्य को बढ़ावा।
शिक्षा की गुणवत्ता में बदलाव आया है, डिजिटल शिक्षा मके भी प्रयास किये जा रहे हैं, विद्यार्थियों के प्रदर्शन में काफी सुधार हुआ है।
शिक्षा के द्वारा ही युवा प्रतिभा निखरती है।
इसरो ने देश को किया गौरवान्वित।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिल्ली

पूरा भारत आपका आभारी रहेगाः पीएम मोदी

Published

on

अचानक एयरबेस पहुंचकर सेना के जवानों से मिले पीएम

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर पर राष्ट्र को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी आज सुबह आदमपुर एयरबेस पहुंचे। वहां उन्होंने वायुसेना के जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। पीएम मोदी ने जवानों से बातचीत की जिन्होंने उन्हें जानकारी दी। बहादुर जवानों से मिलकर पीएम मोदी खुश दिखे और उनका जोश बढ़ाया।
जवानों का बढ़ाया जोश इस बीच पीएम मोदी सेना के जवानों से बातचीत भी करते दिखे। जवानों ने उन्हें जानकारी दी और वो बहादुर जवानों से बातचीत करते हुए खुश दिखे। पीएम का यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया था और इसकी किसी को पूर्व सूचना नहीं थी।

Continue Reading

दिल्ली

क्वीन मैरी स्कूल पर गिरेगी CM रेखा गुप्ता की गाज? जब एक मां-बाप ने दिल्ली की मुखिया को बताया अपना दर्द

Published

on

By

राजधानी दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी और बच्चों को निकालने का मामला अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जनसंवाद कार्यक्रम तक पहुंच गया है. मंगलवार (15 अप्रैल) को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के जनसंवाद कार्यक्रम में मॉडल टाउन स्थित क्वीन मैरी स्कूल से जुड़े कई अभिभावक और बच्चे पहुंचे.

इन्होंने स्कूल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए कि स्कूल प्रशासन अभिभावकों से गलत तरीके से फीस वसूल रहा है और मना करने पर बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया जाता है.

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सीएम ने लगाया फोन

शिकायत का फौरन कार्रवाई करते हुए रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को फोन लगाया और निर्देश दिए कि इस मामले की तुरंत जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

ख़ुद मुख्यमंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी साझा की. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, “दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता, समान अवसर और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है. किसी भी प्रकार का अन्याय, शोषण या अनियमितता को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है—इसमें कोई ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी.”
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार का संकल्प साफ है कि हर बच्चे को न्याय, सम्मान और अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा मिले. उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के रास्ते में किसी भी तरह की रुकावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. फिलहाल इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. सरकार का कहना है कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी तरह की गड़बड़ी को गंभीरता से लिया जाएगा और सख्त कदम उठाए जाएंगे.

बता दें कि दिल्ली में फीस बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी आम आदमी पार्टी (आप) रेखा गुप्ता सरकार को घेर रही है. पार्टी का कहना है कि फीस बढ़ोतरी की साजिश में बीजेपी खुद शामिल है.

Continue Reading

दिल्ली

दिल्ली में यमुना से अतिक्रमण हटाने पहुंचा DDA, विरोध में उतरे लोग

Published

on

By

दिल्ली के यमुना खादर क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए डीडीए अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंच गए। जिसके बाद वहां हंगामा हुआ। इसी बीच पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रविन्द्र सिंह नेगी कार्रवाई को रोकने के लिए वहां पहुंचे। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर अवैध झुग्गियों को हटाने के लिए अधिकारी बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंचे थे। हालांकि विधायक के हस्तक्षेप से ऐक्शन को फिलहाल के लिए रोक दिया गया है।
पटपड़गंज विधानसभा से भाजपा विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कहा, ‘यह हाईकोर्ट का आदेश था और पिछले कई सालों से यह योजना चल रही थी। हम उच्च न्यायालय का सम्मान करते हैं लेकिन हमने कोर्ट से कहा है कि यमुना नदी के किनारे कई लोग कई सालों से रह रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी और कमाई यहां की खेती पर ही निर्भर है। हमने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से अनुरोध किया है कि हमें कुछ समय दिया जाए ताकि यहां के लोग अपनी फसल काट सकें। ये लोग बहुत परेशान हैं।’
भाजपा विधायक ने कहा, ‘हाईकोर्ट का आदेश है कि यमुना किनारे जो ग्रीन बेल्ट है उससे अतिक्रमण हटाया जाए। पिछले कई सालों से यह प्लानिंग चल रही है। हम हाईकोर्ट के आदेश का सम्मान करते हैं। अभी यहां खेती उगी हुई है, अगर इसे हटा दिया जाएगा तो ये खाएंगे क्या। हमने एलजी सक्सेना और सीएम रेखा गुप्ता से अनुरोध किया है कि इन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी जाए ताकि ये फसल काट सकें। ये लोग बहुत परेशान हैं। हम न्यायालय का सम्मान करते हैं। ये लोग भी यहां फंसे हुए हैं, मैं विनती करूंगा की इन्हें कुछ दिनों की मोहलत दी जाए।’

Continue Reading

Trending