Connect with us

साहिबाबाद

खोड़ा में संगोष्ठी : पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने बुद्ध पूर्णिमा पर किया भगवान बुद्ध को नमन

Published

on

साहिबाबाद । सोमवार को खोड़ा पार्क संगम के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क में डॉ भीमराव अंबेडकर संघर्ष समिति द्वारा हर्षोल्लास के साथ बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। कार्यक्रम में भंते ने अपने प्रवचन से सबको मार्गदर्शन कर मैत्री भाईचारा का संदेश दिया। आर. पी.सिंह ने मंच संचालन की शुरूआत की बाद में मंच का सफल संचालन प्रेमपाल सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सत्यपाल गौतम ने की। इस मौके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

समिति के अध्यक्ष ने पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने ने कहा कि वैशाख पूर्णिमा इतिहास को दोहराती है। यह दिन आत्मबोध, त्याग और अंतर्मन की यात्रा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इसी दिन एक राजकुमार ने महलों का त्याग कर संन्यास लिया और बुद्ध बनकर दुनिया को शांति का संदेश दिया। पूर्व विधायक ने बाबा साहब अंबेडकर को सच्चे समाज सुधारक बताया। उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों से दूर रहकर बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प दिलाया। बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा बौद्ध धर्म का महत्वपूर्ण त्योहार है। इस अवसर पर संस्थापक नाथू सिंह दरोगा, बीवी सिंह, संतोष गौतम, सतपाल गौतम, राहुल भारती, रणवीर सिंह सागर, सुशील कुमार, राजेंद्र सिंह, प्रेमपाल सिंह मुकेश कर्दम आदि लोग मौजूद रहे।

Lucknow

क्या वजह थी प्लेन क्रैश होने की?

Published

on

By


नई दिल्ली। करंट क्राइम। एयर इंडिया का प्लेन क्यों हुआ ? क्या पायलट के पास बचने का कोई मौका नहीं बचा था? पायलट को करीब 80000 घंटे उडान का अनुभव था तो फिर इस हादसे को क्यों नहीं रोका जा सका? क्या बोइंग विमान में खराबी थी? क्या विमान 11 साल को होने के कारण उडान में सक्षम नहीं था? ऐसे कई सवाल लोगों के मन में कौंध रहा है, जिसका जवाब  मिलना जरूरी है। विमान का ब्लैक बॉक्स से यह जानकारी मिल सकती है कि आखिर क्रैश होने के क्या कारण है?


अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह भारत में अब तक की सबसे खराब विमान हादसे में से एक है। लंदन जा रहे इस विमान में 230 यात्री, 10 क्रू मेंबर और दो पायलट थे. 242 लोगों में से सिर्फ एक व्यक्ति – सीट नंबर 11ए का यात्री – दुर्घटना में बचा है।


अब सबकी जुबान पर एक ही सवाल है कि आखिर यह हादसा हुआ क्या। एविएशन फिल्ड के एक्सपर्ट और पायलट हादसे को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं, जैसे- क्या विमान के दोनों इंजन में एक साथ खराबी आ गई? क्या जेट फ्यूल में खराबी या किसी ब्लॉकेज के कारण इंजन खराब हो गए? क्या उड़ान भरने के लिए पंखों पर लगे फ्लैप को नीचे उतारा गया था?…


एक्सपर्ट्स के अनुसार, दोनों इंजनों के फेल होना या टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक पक्षी का टकराना, वो संभावित कारणों में से एक हो सकते हैं, जिसके कारण एयर इंडिया के विमान की घातक दुर्घटना हुई।


एक्सपर्ट मानते हैं कि वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि दोनों इंजन टेक-ऑफ के लिए आवश्यक जोर हासिल नहीं कर सके, जिसके परिणामस्वरूप उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद आवासीय क्षेत्र में एक घातक दुर्घटना हुई।
एक्सपर्ट मानते है कि कि ऐसा नहीं लगता कि यह एक इंजन फेल होने का मामला है क्योंकि ऐसी स्थिति में विमान झूल रहा होगा लेकिन यहां विमान स्थिर था। उक अन्य एक्सपर्ट ने कहा, दोनों इंजनों के फेल होने की संभावना है… दोनों इंजनों में थ्रस्ट खत्म हो सकती है। लेकिन ये केवल संभावनाएं है। वीडियो से ऐसा लगता है कि उड़ान भरने के समय या तो फ्लैप ऊपर थे या लैंडिंग गियर नीचे था।


एक्सपर्ट की माने तो जिस तरह से विमान नीचे गिरा, उससे संकेत मिलता है कि दोनों इंजनों में थ्रस्ट की कमी थी। ऐसा तब हो सकता है जब किसी पक्षी के टकराने के कारण दोनों इंजनों में आग लग गई हो।
विमान के दोनों इंजनों की शक्ति खत्म हो गई होगी। हो सकता है कि एक इंजन फेल हो गया हो और संभवतः उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गियर को वापस न खींचे जाने के कारण, दूसरे इंजन में पर्याप्त शक्ति न हो।
ऐसे भी सुझाव हैं कि विमान का वजन परमिशन वाली सीमा से अधिक हो सकता है, लेकिन इसपर एक्सपर्ट का कहना है अगर ऐसा होता, तो टेक-ऑफ ही संभव नहीं होता। विमान का वजन टेक-ऑफ गति निर्धारित करता है। यदि कैल्कुलेट की गई गति आवश्यकता से कम है, तो इंजन विमान को हवा में ले जाने के लिए संघर्ष करेंगे।

Continue Reading

अरुणाचल प्रदेश

लकी नंबर बना विजय रुपाणी के लिए अनलकी, 1206 को काफी लकी मानते थे, उसी दिन हुई मौत

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई है। इसे महज संयोग कहिए या कुछ भाजपा नेता विजय रुपाणी का 1206 से विशेष लगाव रहा है। वे इस नंबर को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। गौर फरमाइए, उनकी मौत भी इसी नंबर के दिन पर हुई है।
पुराने स्कूटर से लेकर पहली कार तक एक नंबर…1206 को लकी मानते थे विजय रुपाणी।


गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वहीं अब विजय रुपाणी के निधन की तारीख को लेकर एक हैरान कर देने वाल संयोग सामने आया है।


दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन में एक नंबर था, जो सिर्फ एक अंक नहीं बल्कि उनके लिए भरोसे का प्रतीक था। यह नंबर था 1206, जिसे वो अपने लिए लकी समझते थे। इस नंबर को विजय रुपाणी इतना लकी मानते थे कि स्कूटर से लेकर कार तक उनकी सभी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से इसी नंबर 1206 से ही होती रही। लेकिन यही संख्या उनके लिए ऐसी अशुभ हुई कि उनकी जान तक चली गई।


पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी के लिए 12 जून यानी 12-06 को उनका सबसे भरोसे वाला नंबर 1206 उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी अनलकी साबित हो गया। विजय रुपाणी का स्कूटर से लेकर पहली कार का नंबर 1206 ही था। यह कार और स्कूटर आज भी उनके घर की पार्किंग में मौजूद हैं। लेकिन, संयोग ही है कि 12-06 ही उनके जीवन की अंतिम तारीख बन गई।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

होनी को कुछ और मंजूर, लंदन बसने जा रहा परिवार खत्म

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने से कई परिवार बिखर गए। इन राजस्थान का एक परिवार भी शामिल है। इस क्रैश में राजस्थान के 11 लोग इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक डॉक्टर परिवार भी था। तीन बच्चों और दंपति सभी लंदन बसने के इरादे से जा रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।


पूरा परिवार हो गया खत्म
इस परिवार के कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। एक पूरा परिवार खत्म हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं। यह परिवार बांसवाड़ा का ही रहने वाला था। परिवार में डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी और उनके तीन बच्चे मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और नकुल जोशी थे। इनमें प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे। कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और नौकरी छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए लंदन जा रही थीं। हृदयविदारक दुर्घटना में पूरा परिवार ही काल के गाल में समा गया।


राजस्थान के कई अन्य लोग भी थे
इसके अलावा, विमान में सवार राजस्थान के यात्रियों में उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी शामिल थे। एमबीए स्नातक दोनों भाई-बहन अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े थे और लंदन घूमने जा रहे थे। जिलाधिकारी नमित मेहता ने परिवार से मिलने और जानकारी जुटाने के लिए सहेली नगर स्थित उनके आवास का दौरा किया।
दुर्घटना का शिकार हुए विमान में उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया भी सवार थे। वह हाल में लंदन से लौटे थे और अपने सहयोगी प्रकाश मेनारिया के साथ वापस जा रहे थे। दोनों ब्रिटेन में पाककला क्षेत्र में काम करते थे।
विमान में सवार यात्रियों में बाड़मेर जिले के अराबा (बालोतरा) की युवती खुशबू राजपुरोहित भी शामिल थीं। खुशबू की 18 जनवरी को शादी हुई थी। उनके पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक हैं। शादी के बाद वह पहली बार लंदन जा रही थीं।


मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख जताते हुए इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। इस विमान हादसे में अब तक कुल 265 लोग जान गवां चुके हैं। जिनमें 241 जहाज में सवार थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending