ग़ाजियाबाद
खाद्य सुरक्षा विभाग की पहल ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट एप’

ग्राहक खाद्य गुणवत्ता का फीडबैक इस पर दे सकते हैं
गाजियाबाद। आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराए जाने की दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा ‘फूड सेफ्टी कनेक्ट एप’ पर ग्राहक द्वारा गुणवत्ता आदि का फीडबैक प्राप्त कर उन पर फीडबैक के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए ग्राहक संतुष्टि फीडबैक डिस्प्ले रेस्टोरेंट, स्वीट शॉप समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर संतुष्टि फीडबैक डिस्प्ले प्रारूप चस्पा किया जाएगा, जिस पर प्रतिष्ठान का नाम, पता,मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी तथा फूड अथवा खाद्य रजिस्ट्रेशन संख्या अंकित होगा।
उपर्युक्त सूचनाओं के आधार पर ग्राहक food safety connect app को डाउनलोड कर अपना फीडबैक दे सकते हैं अथवा टोल फ्री नंबर 18001805533 पर अपनी शिकायत भी दर्ज कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश
लोक निर्माण विभाग के कैशियर को रिश्वत लेते हुऐ एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार….

\u0932\u094b\u0915 \u0928\u093f\u0930\u094d\u092e\u093e\u0923 \u0935\u093f\u092d\u093e\u0917 \u0915\u0947 \u0915\u0948\u0936\u093f\u092f\u0930 \u0915\u094b \u0930\u093f\u0936\u094d\u0935\u0924 \u0932\u0947\u0924\u0947 \u0939\u0941\u0910 \u090f\u0902\u091f\u0940 \u0915\u0930\u092a\u094d\u0936\u0928 \u091f\u0940\u092e \u0928\u0947 \u0915\u093f\u092f\u093e \u0917\u093f\u0930\u092b\u094d\u0924\u093e\u0930……\n\n\u092a\u094d\u0930\u092f\u093e\u0917\u0930\u093e\u091c \u092e\u0947\u0902 PWD \u0915\u0947 \u0915\u0948\u0936\u093f\u092f\u0930 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u092b\u0930\u094d\u092e \u0938\u0930\u094d\u0935\u0936\u094d\u0930\u0940 \u0907\u0902\u091f\u0930\u092a\u094d\u0930\u093e\u0907\u091c\u0947\u091c \u0915\u093e \u092c\u093f\u0932 \u092a\u093e\u0938 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0930\u093f\u0936\u094d\u0935\u0924 \u092e\u093e\u0902\u0917\u0940 \u0925\u0940, \u091c\u093f\u0938\u0915\u0940 \u0936\u093f\u0915\u093e\u092f\u0924 \u0905\u0927\u093f\u0935\u0915\u094d\u0924\u093e \u0926\u0940\u092a\u0915 \u092a\u093e\u0923\u094d\u0921\u0947\u092f \u0928\u0947 \u090f\u0902\u091f\u0940 \u0915\u0930\u092a\u094d\u0936\u0928 \u091f\u0940\u092e \u0938\u0947 \u0915\u0940 \u0925\u0940\u0964\n \u0915\u0948\u0936\u093f\u092f\u0930 \u0905\u0928\u0902\u0924 \u092e\u094b\u0939\u0928 \u0915\u094b \u090f\u0902\u091f\u0940 \u0915\u0930\u092a\u094d\u0936\u0928 \u091f\u0940\u092e \u0928\u0947 \u092c\u0940\u0938 \u0939\u091c\u093e\u0930 \u0930\u0941\u092a\u092f\u0947 \u0915\u0940 \u0930\u093f\u0936\u094d\u0935\u0924 \u0932\u0947\u0924\u0947 \u0939\u0941\u090f \u0930\u0902\u0917\u0947 \u0939\u093e\u0925\u094b\u0902 \u0917\u093f\u0930\u092b\u094d\u0924\u093e\u0930 \u0915\u0930 \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \n\u0915\u0948\u0936\u093f\u092f\u0930 \u0928\u0947 \u092c\u0939\u0941\u0924 \u092c\u091a\u0928\u0947 \u0915\u0940 \u0915\u094b\u0936\u093f\u0936 \u0915\u0940 \u092a\u0930\u0928\u094d\u0924\u0941 \u090f\u0902\u091f\u0940 \u0915\u0930\u092a\u094d\u0936\u0928 \u091f\u0940\u092e \u0928\u0947 \u0915\u0948\u0936\u093f\u092f\u0930 \u0915\u0940 \u090f\u0915 \u0928\u0939\u0940\u0902 \u0938\u0941\u0928\u0940….”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMTQxNjA5MTU3NzMzMDcy
लोक निर्माण विभाग के कैशियर को रिश्वत लेते हुऐ एंटी करप्शन टीम ने किया गिरफ्तार……
प्रयागराज में PWD के कैशियर ने एक फर्म सर्वश्री इंटरप्राइजेज का बिल पास करने के लिए रिश्वत मांगी थी, जिसकी शिकायत अधिवक्ता दीपक पाण्डेय ने एंटी करप्शन टीम से की थी।
कैशियर अनंत मोहन को एंटी करप्शन टीम ने बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
कैशियर ने बहुत बचने की कोशिश की परन्तु एंटी करप्शन टीम ने कैशियर की एक नहीं सुनी….
ग़ाजियाबाद
ग़ाज़ियाबाद: फुकेट टूर रद्द होने पर 3.20 लाख की ठगी, प्रेरणा टूर एंड ट्रैवल्स के खिलाफ केस दर्ज

गाजियाबाद। रामप्रस्थ ग्रीन सोसायटी के निवासी तनुज गोयल ने प्रेरणा टूर एंड ट्रेवल्स (सोनीपत) के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत की है। तनुज का कहना है कि उन्होंने थाईलैंड के फुकेट शहर के लिए पांच दिवसीय टूर पैकेज बुक किया था, जिसके लिए उन्होंने कुल 3.20 लाख रुपये का भुगतान किया। हालांकि, कंपनी ने यात्रा से कुछ दिन पहले पैकेज रद्द कर दिया और न तो उनके पैसे लौटाए गए और न ही कोई वैकल्पिक पैकेज उपलब्ध कराया गया।
तनुज गोयल ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर आठ लोगों का समूह बनाया था। उन्होंने 5 नवंबर 2024 को प्रेरणा टूर एंड ट्रेवल्स से यात्रा की योजना बनाई थी, जो 28 दिसंबर 2024 से शुरू होनी थी। पैसे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए थे।
लेकिन, यात्रा के चार-पांच दिन पहले कंपनी ने बिना किसी स्पष्ट कारण के यात्रा रद्द कर दी।
उसके बाद, कंपनी के मालिक अरुण कुमार और कर्मचारी निश्चल खन्ना ने पैसे लौटाने के नाम पर टालमटोल करना शुरू कर दिया। तनुज के अनुसार, कंपनी ने उन्हें दो चेक भी दिए, जो बाद में बाउंस हो गए।
तनुज ने 13 मई 2025 को इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी और दावा किया कि कंपनी ने उनके अलावा 40-50 अन्य लोगों के साथ भी ऐसा ही धोखाधड़ी की है। इस शिकायत पर पुलिस ने प्रेरणा टूर एंड ट्रेवल्स के मालिक अरुण कुमार और कर्मचारी निश्चल खन्ना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
एसीपी इंदिरापुरम, अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य पीड़ितों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
ग़ाजियाबाद
सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल में मातृ दिवस का किया गया भव्य आयोजन

गाजियाबाद। सुंदरदीप वर्ल्ड स्कूल में मातृ दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और उनकी माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक गीतों और नृत्य प्रस्तुतियों से हुई, जिन्होंने अपनी माताओं के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय ने माताओं के लिए विशेष रूप से ‘टैलेंट हंट’ और ‘फ्लेमलेस कुकिंग’ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। माताओं ने इन प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन किया, जिसने सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। ‘टैलेंट हंट’ में माताओं ने गायन, नृत्य और अन्य कलाओं का प्रदर्शन किया, वहीं ‘फ्लेमलेस कुकिंग’ प्रतियोगिता में उन्होंने बिना आग के स्वादिष्ट और पौष्टिक व्यंजन बनाकर अपनी कला का परिचय दिया। विद्यालय की प्रिंसिपल सपना अहलावत ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनके त्याग, समर्पण और अटूट प्रेम के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
-
उत्तर प्रदेश21 hours ago
मैं जिंदा हूं ….डीएम साहब जौनपुर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने बुधवार को उस स…
-
Entertainment16 hours ago
Trending Video: Shinchan Digging Deepest Hole to Find Treasure! 🤑
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
तेल के टैंकर में लगी भयंकर आग,धमाके के साथ तेजी से फैली आग… मेरठ के थाना टी प…
-
उठते सवालों का करंट6 hours ago
उठते सवालों का करंट
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: I Survived 100 Hours In An Ancient Temple
-
Entertainment24 hours ago
Trending Video: Arikil Ni Undayirunnenkil.. | 4K | Short Film | Full Movie | Sajin | Babitha | Sravan Raj
-
Birthday7 hours ago
जन्मदिन
-
Entertainment13 hours ago
Trending Video: सूजी मूंगदाल फरा नाश्ते के लिए परफेक्ट स्वाद सेहत सादगी नो फ्राई नो झंझट । Steamed Sooji Fara recipe