Politics
क्रॉसिंग डूंडाहेड़ा में निगम ने कब्जा मुक्त कराई 200 करोड़ की 40 हजार वर्ग मीटर भूमि, चला अभियान

गाजियाबाद, करंट क्राइम। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में निगम की भूमि पर अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही निरंतर कर रहा है। इसी क्रम में ग्राम डूंडाहेड़ा क्रॉसिंग में 40000 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है, जिसकी कीमत 200 करोड़ आंकी जा रही है। मौके पर अभियान के दौरान पल्लवी सिंह संपत्ति प्रभारी तथा संपत्ति अधीक्षक रामशंकर व प्रवर्तन दल भी उपस्थित रहा। अभियान में पुलिस बल का भी विशेष सहयोग रहा है।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार यादव द्वारा बताया गया कि महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त के निर्देशानुसार निगम की भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा रहा है। क्रॉसिंग डुंडाहेड़ा ग्राम में भी अभियान चलाया गया, खसरा नंबर 122, 123, 129, 304, 305, 306/7, 307 308 को कब्जा मुक्त कराया गया कब्जा मुक्त करने में काफी मशक्कत रही, कब्जा करने वालों ने उक्त भूमि पर अपने पट्टे बताये, पट्टे को एसडीएम द्वारा भी निरस्त किया जा चुका है तथा माननीय हाई कोर्ट में भी कब्जा करने वालों की हार हो चुकी है। निगम द्वारा अभियान चलाते हुए बड़ी जीत हासिल की है, जनप्रतिनिधियों का भी विशेष सहयोग मिला है।
नगर आयुक्त द्वारा निगम की रिक्त भूमि को इसी प्रकार अभियान चलाते हुए कब्जा मुक्त करने के निर्देश दिए गए। निगम की रिक्त भूमि शहर हित में ही इस्तेमाल में ली जाएगी जिसका निर्णय सदन द्वारा लिया जाएगा जो सभी शहरवासियों के लिए लाभकारी होगा। संबंधित टीम को लगातार इसी क्रम में अभियान जारी रखने के लिए कहा गया।
Politics
नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट आवंटन जारी

एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2024 के तीसरे राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी किया
-
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल दिखेगी, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर के साथ-साथ संस्थानों के भी नाम होंगे।
- लिस्ट में अपना रोल नंबर और नाम चेक करें।
- पेज को डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
- महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- उम्मीदवारों को 3 फरवरी तक निर्धारित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
- कॉलेजों द्वारा डेटा वैरिफिकेशन की प्रक्रिया 4 से 5 फरवरी के बीच पूरी की जाएगी।
- सीटों का विवरण:
- एमसीसी ने पहले नीट पीजी काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए 15,902 वर्चुअल वैकेंसी की घोषणा की थी।
- तीसरे राउंड के लिए राज्यों में कुल 8,313 क्लियर वैकेंसी और 99 नई सीटें जोड़ी गई हैं।
- हालांकि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने अब नीट पीजी 2024 राउंड 3 काउंसलिंग से 10 सीटें कम कर ली हैं।
- आवश्यक दस्तावेज:
- नीट पीजी 2024 एडमिट कार्ड
- नीट पीजी 2024 रैंक कार्ड
- 4 पासपोर्ट साइज फोटो
- वैरिफिकेशन पर्ची और सीट आवंटन पत्र
- फाइनल एमबीबीएस या बीडीएस मार्कशीट
- एमबीबीएस, बीडीएस डिग्री प्रमाण पत्र या प्रोविजनल डिग्री प्रमाण पत्र
- परमानेंट रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
Politics
चेहरे पर लेकर स्माइल अमरपाल मौर्या ले गये 40 नामों वाली फाइल्

नामित पार्षदों के नामों को लेकर कोर कमेटी में हुआ घंटों तक मंथन और चिंतना

गाजियाबाद (करंट क्राइम)। नामित पार्षदों के लिए कोर कमेटी की बैठक बुधवार को गाजियाबाद भाजपा महानगर कार्यालय पर हुई। करंट क्राइम ने पहले ही बता दिया था कि कोर की बैठक होगी, इस दिन होगी और यहां होगी। कोर कमेटी का फार्मेट पहले ही आ गया था। कोर कमेटी की बैठक में नामों को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपना अपना पक्ष रखा। प्रत्येक नाम को लेकर पूरा मंथन हुआ। नामों के प्रोफाईल पर चिंतन हुआ और फिर नामित पार्षदों के लिए पर्यवेक्षक बनाये गये। पूर्व राज्यसभा सांसद तथा प्रदेश महामंत्री अमरपाल मौर्या अपने साथ 40 नामों की फाईल लेकर लखनऊ रवाना हो गये। कोर कमेटी की बैठक 3 बजे शुरू होनी थी और यह बैठक दोपहर 3 बजे भाजपा महानगर कार्यालय पर शुरू होती। उससे पहले ठीक 3 बजे प्रदेश महामंत्री, राज्यसभा सांसद और पर्यवेक्षक अमरपाल मौर्या महानगर कार्यालय पहुंचे। कोर का फार्मेट सबको पता था और फिर अन्य सदस्य पहुंचे और इसके बाद कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई।
Politics
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया का दिल्ली चुनाव को लेकर दावा

45 सीट जीतेगी भाजपा और बनायेगी सरकार
गाजियाबाद । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ। दिल्ली चुनाव में भाजपा आपदा मुक्त दिल्ली के नारे के साथ लड़ी है। यहां गाजियाबाद की कई नेताओं ने डेरा डाल कर चुनाव प्रचार किया है। गाजियाबाद के विधायकों की ड्यूटी कई विधानसभाओं पर लगाई गई। गाजियाबाद के लोकसभा सांसद अतुल गर्ग दिल्ली प्रदेश चुनाव के सहप्रभारी बनाये गये। दिल्ली चुनाव के नतीजों से गाजियाबाद के भाजपा नेताओं की रेपूटेशन जुड़ी है। दिल्ली चुनावों को लेकर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने ये दावा किया कि भाजपा इस चुनाव में 45 सीट जीत रही है। उन्होनें कहा कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया ने अपने अनुमान बताते हुए कहा कि यहां जनता ने भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों को वोट दिया है। लोग अब डबल इंजन की सरकार चाहते हैं। दिल्ली के लोग विकास चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर उनकी जनकल्याणकारी नीतियों को जनता ने पसंद किया है। भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
जीडीए में की गई सड़क निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
हरनंदीपुरम टाउनशिप: पहले चरण में पांच गांवों की भूमि का अधिग्रहण, तीन गांवों पर रोक
-
ग़ाजियाबाद20 hours ago
गाजियाबाद में कारोबारियों से मलेशिया भेजने के नाम पर 1.70 लाख की ठगी
-
ग़ाजियाबाद20 hours ago
अयोध्या जा रहे मां-बेटे समेत 4 श्रद्धालुओं की मौत
-
देश20 hours ago
प्रयागराज पहुंचे CM योगी आदित्यनाथ, कुंभनगरी का किया हवाई सर्वे
-
उत्तर प्रदेश22 hours ago
संत त्रिलोचन दास महाराज जैसे संत ही पूरे विश्व को सही दिशा व दशा दे सकते हैं : श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज
-
दिल्ली20 hours ago
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ की घटना पर AAP प्रमुख केजरीवाल ने जताया दुख
-
गरम मसाला20 hours ago
कैसी रहेगी थ्री-स्टार की पहली पारी