गरम मसाला
क्या जल्द एक सर्किल होगा पिंक
कमिश्नरेट सिस्टम गाजियाबाद में बड़ी संख्या में एसीपी स्तर के अधिकारियों की संख्या होने की बातें पूर्व में भी सुनाई देती रही हैं। वहीं सुनने में आ रहा है कि पिछले महीने एसीपी की तबादला लिस्ट चली थी।उसी लोकल वाली तबादला लिस्ट के चले हुए लगभग दो सप्ताह वाला समय हो रहा है। उधर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम वाले सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में बसंत वाले मौसम के दौरान फिर एक बार एसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव हो सकता है। वहीं सूत्रों ने बताया है कि पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम में नदिया पार का एक सर्किल पिंक किया जा सकता है। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस
कमिश्नरेट सिस्टम में वर्तमान में तीन महिला एसीपी हैं, जो साइड लाइन वाली पोस्टिंग पर चल रही हैं। वैसे उनकी वर्क और प्रोग्रेस रिपोर्ट अधिकारी समय में लेते रहते हैं। साथ ही उनको दी जाने वाली जिम्मेदारियां का भी आकंलन किया जाता है और मॉनिटरिंग होती रहती है। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम के सूत्र बता रहे है कि इन दिनों फिर पुलिस कमिश्नरेट में एक महिला एसीपी को चार्ज दिए जाने की चर्चा सुनाई दे रही है। वह महिला एसीपी कौन होगी, जिसको चार्ज मिलेगा, यह देखना बेहद दिलचस्प होगा। पुलिस के सूत्र बता रहेहैं कि
पिछले दिनों भी एक महिला एसीपी का नाम सिटी के लिए चला था, पर उनको एक अधिकारी ने क्लीन बोर्ड कर दिया था। उनके नाम पर आपत्ति आ गई थी और फिर लिस्ट में ट्विस्ट आ गया था। उधर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सूत्र बता रहे हैं कि 10 फरवरी के बाद फिर एसीपी के कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव वाले संकेत मिल सकते हैं। वहीं पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम से एक एसीपी को भी रवाना किया जा सकता है।देखना होगा आने वाले दिनों में पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सिस्टम में क्या समीकरण और संयोग
बनता है और किस एसीपी को सर्किल वाला चार्ज मिलता है।कौन साएसीपी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद सिस्टम में पिंक सर्किल बनेगा, यह भी देखना दिलचस्प होगा। बता दें की वर्तमान में तीन सर्किल ऐसे हैं जो पिंक सर्किल के रूप में हैं। इसमें नदिया पार का एक सिटी, दूसर का ट्रांस हिंडन और एक देहात का सर्किल शामिल है। देखना होगा कि पिंक सर्किल की संख्या पुलिस कमिश्नरेटके किस जोन में दो होती है।
उत्तर प्रदेश
चुनाव के रुझानों पर बोले अखिलेश, बिहार में जो खेल एसआईआर ने खेला, वो यूपी, बंगाल में नहीं चलेगा
लखनउ। करंट क्राइम। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है। अब तक मिले सभी 243 सीटों के रुझान एनडीए को 199 सीटों पर बढत हासिल हो गई है। महागठबंधन 38 सीटों पर बढत बनाया हुआ है।
आरजेडी और कांग्रेस के महा गठबंधन को करारा झटका मिल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इन चुनाव परिणामों को एसआईआर से जोड़ दिया है। अखिलेश यादव ने बिहार के रुझानों को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है.
अखिलेश यादव ने लिखा, ‘बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।
उत्तर प्रदेश
नोएडा में रिवर्स करते समय बच्चे पर चढाई कार, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, महिला चालक गिरफ्तार
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर लगने से बच्चे की मौत हो गई। सेक्टर-31 में यह घटना घटी। घटना बुधवार रात की है, जब एक कार रिवर्स लेते समय पीछे से गुजर रहे बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सेक्टर-31 के ए-ब्लॉक में हुआ। सेक्टर-20 थाना प्रभारी डी.पी. शुक्ला ने बताया कि कार चालक की पहचान जयंती शर्मा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि बुधवार रात जयंती शर्मा अपनी कार रिवर्स कर रही थी, तभी पीछे से गुजर रहा चार साल का बच्चा उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता, आशीष, की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आवासीय गलियों में अक्सर कारें बिना देखे रिवर्स की जाती हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हादसे के वक्त वाहन की गति कितनी थी।
उत्तर प्रदेश
गाजियाबादः चखना लाने में देरी हुई तो पुलिसकर्मियों ने वेटर की थप्पड और बेल्ट से कर दी पिटाई, देखें वीडियो
गाजियाबाद। करंट क्राइम। दो चार पुलिसकर्मियों की गलत हरकतें पूरे महकमे को बदनाम कर देती है। कुछ ऐसा ही गाजियाबाद में हुआ। गाजियाबाद में तैनात दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक वेटर को जमकर पीट रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किस थाना क्षेत्र का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार, दो पुलिसकर्मी एक शराब के ठेके में जाते हैं और वेटर से चखना लाने को कहते हैं। वेटर पहले के ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त हो जाता है। इतने में पुलिस वालों का पारा चढ जाता है। वे काउंटर के पास जाते हैं और एक पुलिसकर्मी वेटर पर थप्पड बरसाने लगता है। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी वेटर पर बेल्ट से वार करता है। वेटर मार से बचने के लिए इधर-उधर करता है। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि करंट क्राइम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
-
दिल्ली11 hours agoगोलियों की आवाज से दहल उठा दिल्ली का जाफराबाद, रात दो बजे दो भाइयों की हत्या
-
उत्तर प्रदेश11 hours agoमथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे में 7 बसें और कार टकराई, 4 की मौत, कई घायल, सीएम ने दिए बचाव कार्य के निर्देश
-
Sports10 hours agoखेल पर फोकस के बजाय मॉल में घूमते रहे सूर्या और शुभमन, टीम में शाहबाज अहमद शामिल
-
देश9 hours agoआंखों के इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे लालू यादव, एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकले
-
Sports9 hours agoअर्शदीप ने बॉलिंग कोच से मांगी माफी, दूसरे मैच में छह वाइड गेंदें फेकी थी
-
Sports4 hours agoक्रिकेट का नया सितारा अभिज्ञान कुंडु, 121 गेंदों पर लगाया दोहरा शतक
-
दिल्ली6 hours agoमोदी को जार्डन के प्रिंस अपनी कार में खुद चलाकर ले गए म्यूजियम तक
-
World10 hours agoतेज हवा से ब्राजील में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी की मूर्ति ढह गई
