ग़ाजियाबाद
कांग्रेस का डीएम कार्यालय पर मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

गाजियाबाद। कांग्रेस जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद एवं महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद में संयुक्त रूप से डीएम कार्यालय पर मोदी सरकार और ईडी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया। देशव्यापी आह्वान के तहत सुबह यहां कलेक्ट्रेट पर भारी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। मोदी सरकार और उनकी ईडी के खिलाफ उबाल खाए कांग्रेस जन यहां से जुलूस के रूप में जोरदार नारेबाजी करते हुए डी एम आॅफिस पहुंचे। कांग्रेस ने डीएम आॅफिस पहुंचकर धरना दिया। यहां जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने मोदी सरकार को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि वो चाहे जितने केस अपनी ईडी से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी के खिलाफ लगवा दें, हमारे नेता डरने वाले नहीं। उनके लिए एक एक कार्यकर्ता जान की बाजी लगा देगा। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड में एक पैसे का लेनदेन नहीं हुआ। फिर भी मोदी ने अपनी ईडी को आगे करके सोनिया और राहुल के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगवा दी।
पूर्व प्रदेश महासचिव बृजेंद्र यादव ने चेताया कि मोदी की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। जरूरत पड़ी तो जेलें भर देंगे लेकिन हमारे नेता ना डरेंगे और ना झुकेंगे। पूर्व प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं सोनिया गांधी व राहुल गांधी के खिलाफ मोदी की ईडी की चार्जशीट की कड़ी निंदा की पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कमलेश कुमारी एडवोकेट, प्रवक्ता अजय वर्मा, पूर्व प्रदेश सचिव नरेंद्र राठी, वीर सिंह चौधरी आदि ने भी मोदी सरकार और उनके ईडी कार्रवाई की कड़ी निंदा की और तानाशाही से बाज आने को चेताया।
कांग्रेस महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव ने मोदी सरकार और ईडी को अपनी हताशा में कांग्रेस से टकराव छोड़ने की चेतावनी दी। किसानों की वेब सिटी की समस्याओं में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। जबकि जिलाधिकारी के यहां आज का वेद स्थित गांव के किसानों का प्रशासन के द्वारा वार्ता का समय दिया गया था उसके बावजूद उन्हें मिलने से मना किया जा रहा था लेकिन जब नारेबाजी होने लगी तो उन सभी किसानों को जिलाधिकारी कार्यालय में बुला लिया गया वार्ता के लिए। धरना प्रदर्शन में आशुतोष गुप्ता, कांग्रेस पार्टी मीडिया प्रभारी सुनील शर्मा, सेवा दल अध्यक्ष मेजर बाबू साहेब, हरिओम गुप्ता, सविता गौतम, बबलू भाई, अजय कुमार, पंकज तेजनिया, जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ सैफी, अकबर चौधरी, युनुस, रविशंकर सूर्यकांत, निजामुद्दीन अल्वी, अन्यत कुमार, सलीम, सदमान, देवेंद्र शर्मा, जगदीश सैनी, सूर्य कांत, चंद्रपाल , इरफान नेता, भारती, सुरेंद्र शर्मा, बबलू शर्मा, ब्रह्मदत्त दुबे, नानक चंद्र, ओमदत्त गुप्ता, महेंद्र गौतम, राजीव गुप्ता, अनुज चौधरी, प्रेम प्रकाश चीनी, किशन पाल सिंह, इस्लाम, शाहरुख, अहसान मेवाती, सतीश शर्मा, राजीव शर्मा, उमेश त्यागी, अशोक कुमार, उदय पाल , अश्विनी त्यागी आदि मौजूद रहे ।
उत्तर प्रदेश
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थ…

\u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0918\u0941\u092e\u093e\u0928\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0939\u0941\u0908 \u092e\u093e\u092e\u0942\u0932\u0940 \u0938\u0940 \u0915\u0939\u093e\u0938\u0941\u0928\u0940 \u0938\u093f\u0930 \u092b\u0941\u091f\u0935\u094d\u0935\u0932 \u0924\u0915 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a \u0917\u0908,\u0918\u0930 \u0938\u0947 \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u0924\u0915 \u0938\u0902\u0917\u094d\u0930\u093e\u092e \u0939\u0941\u0906…..\n\n\u092e\u0947\u0930\u0920 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0926\u094b \u092a\u0921\u093c\u094b\u0938\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0928\u0947 \u090f\u0915 \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u0915\u094b \u091c\u092e\u0915\u0930 \u0915\u0942\u091f \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0926\u094b\u0928\u094b\u0902 \u0907\u0932\u093e\u0915\u0947 \u0915\u0947 \u0930\u0908\u0938 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0939\u0948\u0902\u0964 \u090f\u0915 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u092c\u0902\u0927\u093f\u0924 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0915\u094b \u091f\u0939\u0932\u093e \u0930\u0939\u093e \u0925\u093e \u0924\u094b \u0926\u0942\u0938\u0930\u0947 \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0928\u0947 \u092e\u0928\u093e \u0915\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0915\u0941\u0924\u094d\u0924\u0947 \u0935\u093e\u0932\u093e \u092a\u0930\u093f\u0935\u093e\u0930 \u0915\u0941\u091b \u092f\u0941\u0935\u0915\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0947\u0915\u0930 \u0906 \u0917\u092f\u093e \u0914\u0930 \u092b\u093f\u0930 \u092e\u093e\u0930\u092a\u0940\u091f \u0936\u0941\u0930\u0942 \u0939\u094b \u0917\u0908\u0964 \u0907\u0938\u092e\u0947\u0902 \u092e\u0939\u093f\u0932\u093e\u0913\u0902 \u0928\u0947 \u092d\u0940 \u092c\u0922\u093c \u091a\u0922\u093c \u0915\u0930 \u0939\u093f\u0938\u094d\u0938\u093e \u0932\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0947 \u092c\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u092d\u0940 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0939\u0941\u0906 \u0914\u0930 \u0915\u0908 \u0926\u0932\u094b\u0902 \u0915\u0947 \u0928\u0947\u0924\u093e \u092d\u0940 \u0915\u0942\u0926 \u0917\u090f……”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoxMDYyNzY4Nzc1NzY1MDc3
कुत्ते घुमाने को लेकर हुई मामूली सी कहासुनी सिर फुटव्वल तक पहुंच गई,घर से लेकर थाने तक संग्राम हुआ…..
मेरठ में कुत्ते को लेकर दो पड़ोसियों ने एक दूसरे को जमकर कूट दिया। दोनों इलाके के रईस परिवार हैं। एक परिवार प्रतिबंधित कुत्ते को टहला रहा था तो दूसरे परिवार ने मना किया। इसके बाद कुत्ते वाला परिवार कुछ युवकों को लेकर आ गया और फिर मारपीट शुरू हो गई। इसमें महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके बाद थाने पर भी हंगामा हुआ और कई दलों के नेता भी कूद गए……
ग़ाजियाबाद
भारत तरक्की के मार्ग पर है, इसके लिए युद्ध नहीं, बल्कि शांति की आवश्यकता है: आचार्य प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद। कल्कि धाम के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोमवार को संघर्ष विराम को उचित बताते हुए कहा कि भारत तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसे विश्व गुरु बनाना है, इसलिए शांति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार का यह निर्णय विश्व बंधुत्व और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ के सिद्धांत पर आधारित है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है, जिसकी प्रशंसा करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि यदि देश विकास कर रहा है, तो वहां शांति की आवश्यकता है। युद्ध के परिणाम केवल विनाश और पीछे लौटने के होते हैं। उनका मानना है कि जहां शांति नहीं है, वहां विकास संभव नहीं है। ऐसे में प्रधानमंत्री का संघर्ष विराम का निर्णय सराहनीय है। नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्हें शौर्य-पराक्रम के लिए जाना जाएगा।
उन्होंने पाकिस्तान के दोहरे व्यक्तित्व से सावधान रहने की सलाह दी, यह कहते हुए कि पड़ोसी देश पर भरोसा नहीं किया जा सकता। भले ही भारत ने कई बार उसे पराजित किया हो, पाकिस्तान आतंकवादी गतिविधियों से बाज नहीं आता।
हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर उन्होंने चिंता व्यक्त की और कहा कि हमलावरों को समाप्त करना जरूरी है। भारतीय सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों को नष्ट किया है और आगे भी यह प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए। पीएम मोदी और भारतीय सेना को इसके लिए बधाई दी जानी चाहिए।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत एक शक्तिशाली देश बन रहा है, लेकिन पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान को यह उपलब्धि स्वीकार नहीं है। उल्लेखनीय है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई से शाम 5 बजे सीजफायर का निर्णय लागू हुआ, लेकिन इसके कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने सीमावर्ती क्षेत्रों पर हमले कर दिए, जिनका जवाब भारतीय सेना ने भी दिया। इसके बावजूद हालात अब शांतिपूर्ण हैं।
उत्तर प्रदेश
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी ड…
वायरल वीडियो सहारनपुर का है जिसमें दो पक्षों में विवाद के बाद लात घूसे और लाठी डंडे चले,इस दौरान महिलाओ से भी मारपीट की गई….
-
उत्तर प्रदेश23 hours ago
बेजुबान को ऑटो से बांधकर घसीटते हुए ले गया चालक,मामला संज्ञान में आने पर पुलिस न…
-
उत्तर प्रदेश24 hours ago
मशहूर कराची बेकरी पर हिन्दू संगठन ने की तोड़फोड़ और प्रदर्शन…. ये हैदराबाद मे…
-
Entertainment23 hours ago
Trending Video: Jinguchaa – Lyrical | Thug Life | Kamal Haasan | Mani Ratnam | STR | AR Rahman | RKFI | MT | RG
-
उत्तर प्रदेश15 hours ago
कांग्रेस कार्यालय पर कब्जे को लेकर लडाई….. उत्तराखंड के रामनगर में कांग्रेस क…
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
गाज़ियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम का पाकिस्तान पर कड़ा प्रहार, कहा – “धोखेबाज और झूठा राष्ट्र”
-
Entertainment19 hours ago
Trending Video: Mithi Bole Bangro (Official Video) Masoom Sharma | Sapna Choudhary | New Haryanvi Song 2025
-
Entertainment16 hours ago
Trending Video: அம்மா நான் PREGNANT..😍 UNEXPECTED SURPRISE ❤️
-
उत्तर प्रदेश14 hours ago
खुलेआम सड़क से युवक को किया अगुवा….. उत्तराखंड के हल्द्वानी में तुषार नामक य…