Connect with us

साहिबाबाद

औद्योगिक क्षेत्र में टूटी सड़कों पर जलभराव से हर कोई परेशान

Published

on

उद्यमी बोले, एसोसिएशन में 10 बार की शिकायत, कोई सुनवाई नहीं हुई

साहिबाबाद । साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइड 4 में टूटी सड़कें और जलभराव बड़ी समस्या है। उद्योगों में कच्चा और तैयार माल लाने-ले जाने वाले वाहनों और राहगीरों को गड्ढ़ों में भरे पानी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया सवार कई लोग इसमें गिरकर घायल हो चुके हैं। औद्योगिक क्षेत्र साइड-4 बी 39 वाली सड़क पर अव्यवस्थाओं का बसेरा है। यहां जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से सड़कों में पानी भरा रहता है। दिन-रात औद्योगिक इकाइयों में काम करने वाले कई कामगार और राहगीर इन गड्ढों में गिरकर घायल हो चुके हैं। नाली टूटा है, जिससे ओवरफ्लो होने से आम दिनों में इसका गंदा पानी सड़कों पर भर जाता है। उद्यमियों के साथ यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एसोसिएशन से कई बार इसे बनवाने का मुद्दा उद्योग बंधु की बैठक में उठाया जा चुका, लेकिन कई साल से हालात जस के तस हैं। उन्होंने बताया संगठन वालों को कई बार इस संबंध में जानकारी दिए लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन का एक ग्रुप बना हुआ है, जिससे मैं लेफ्ट होगा, इसलिए लेफ्ट हुआ हूं क्योंकि जब कोई समस्या का समाधान नहीं है, ग्रुप में जुड़े रहने का कोई अर्थ नही है। डीजीएम आरएस यादव का कहना है, कि ठेकेदार द्वारा इसका डीएमसी हो चुका है , जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। पास में ही दूसरी सड़क का कार्य चल रहा है, उसे सड़क का काम पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

दो माह से खुदी सड़क, नहीं सुन रहा कोई : भारत भूषण
उद्यमी -भारत भूषण ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र 4 के बी 39 वाली सड़क पिछले 2 माह से टूटी हुआ है। सड़क और नाली की समस्या को उद्योग बंधु की बैठक में हर बार उठाया जाता है, लेकिन विभाग इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। एक बारिश में हाल-बेहाल है। सरकार गड्ढामुक्त अभियान में औद्योगिक क्षेत्रों को भी शामिल किया जाना चाहिए। जिस ठेकेदार ने सड़क को खुदा है उसको कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलता।

10 बार एसोसिएशन में शिकायत करने के बाद भी नहीं हो रहा सड़क निर्माण : हरीश मल्होत्रा
उद्यमी हरीश मल्होत्रा ने बताया कि औद्योगिक इंडस्ट्रियल एसोसिएशन की ओर से उद्योग बंधु की बैठक में सड़क, नाला, पेयजल की समस्याओं को रखा जाता है। इसमें संबंधित विभागों को इस संबंध में जिलाधिकारी की ओर से निर्देशित किया जाता है। अभी औद्योगिक क्षेत्रों की अधिकांश मांगों का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा मार्च के माह में इस सड़क को बनवाने के लिए ठेकेदार द्वारा खोदा गया था लेकिन अभी तक कोई भी काम नहीं हो रहा ट्रैफिक आने-जाने में भी बहुत परेशानी हो रही है। यदि किसी की एक गाड़ी माल भर्ती है तो दूसरी निकलती नहीं जिससे घंटा लोग इंतजार करते हैं।

अरुणाचल प्रदेश

लकी नंबर बना विजय रुपाणी के लिए अनलकी, 1206 को काफी लकी मानते थे, उसी दिन हुई मौत

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी मौत हो गई है। इसे महज संयोग कहिए या कुछ भाजपा नेता विजय रुपाणी का 1206 से विशेष लगाव रहा है। वे इस नंबर को बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। गौर फरमाइए, उनकी मौत भी इसी नंबर के दिन पर हुई है।
पुराने स्कूटर से लेकर पहली कार तक एक नंबर…1206 को लकी मानते थे विजय रुपाणी।


गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी अपनी पत्नी अंजलि और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे। वहीं अब विजय रुपाणी के निधन की तारीख को लेकर एक हैरान कर देने वाल संयोग सामने आया है।


दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री के जीवन में एक नंबर था, जो सिर्फ एक अंक नहीं बल्कि उनके लिए भरोसे का प्रतीक था। यह नंबर था 1206, जिसे वो अपने लिए लकी समझते थे। इस नंबर को विजय रुपाणी इतना लकी मानते थे कि स्कूटर से लेकर कार तक उनकी सभी गाड़ियों का नंबर भी शुरुआत से इसी नंबर 1206 से ही होती रही। लेकिन यही संख्या उनके लिए ऐसी अशुभ हुई कि उनकी जान तक चली गई।


पूर्व मुख्यमंत्री रुपाणी के लिए 12 जून यानी 12-06 को उनका सबसे भरोसे वाला नंबर 1206 उनके लिए ही नहीं बल्कि उनके परिवार के लिए भी अनलकी साबित हो गया। विजय रुपाणी का स्कूटर से लेकर पहली कार का नंबर 1206 ही था। यह कार और स्कूटर आज भी उनके घर की पार्किंग में मौजूद हैं। लेकिन, संयोग ही है कि 12-06 ही उनके जीवन की अंतिम तारीख बन गई।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

होनी को कुछ और मंजूर, लंदन बसने जा रहा परिवार खत्म

Published

on

By

अहमदाबाद। करंट क्राइम। अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के क्रैश होने से कई परिवार बिखर गए। इन राजस्थान का एक परिवार भी शामिल है। इस क्रैश में राजस्थान के 11 लोग इस हादसे का शिकार हो गए। इनमें एक डॉक्टर परिवार भी था। तीन बच्चों और दंपति सभी लंदन बसने के इरादे से जा रहे थे लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था।


पूरा परिवार हो गया खत्म
इस परिवार के कुल 11 लोगों की मौत हो गई है। एक पूरा परिवार खत्म हो गया।
अधिकारियों ने बताया कि इनमें उदयपुर के चार और बांसवाड़ा के पांच लोग शामिल हैं। यह परिवार बांसवाड़ा का ही रहने वाला था। परिवार में डॉ. कौमी व्यास, डॉ. प्रतीक जोशी और उनके तीन बच्चे मिराया जोशी, प्रद्युत जोशी और नकुल जोशी थे। इनमें प्रद्युत और नकुल जुड़वा भाई थे। कौमी व्यास एक निजी अस्पताल में कार्यरत थीं और नौकरी छोड़कर अपने पति के साथ रहने के लिए लंदन जा रही थीं। हृदयविदारक दुर्घटना में पूरा परिवार ही काल के गाल में समा गया।


राजस्थान के कई अन्य लोग भी थे
इसके अलावा, विमान में सवार राजस्थान के यात्रियों में उदयपुर के संगमरमर कारोबारी संजीव मोदी के बेटे शुभ और बेटी शगुन भी शामिल थे। एमबीए स्नातक दोनों भाई-बहन अपने पिता के व्यवसाय से जुड़े थे और लंदन घूमने जा रहे थे। जिलाधिकारी नमित मेहता ने परिवार से मिलने और जानकारी जुटाने के लिए सहेली नगर स्थित उनके आवास का दौरा किया।
दुर्घटना का शिकार हुए विमान में उदयपुर जिले के वल्लभनगर क्षेत्र के रूंडेड़ा निवासी वरदीचंद मेनारिया भी सवार थे। वह हाल में लंदन से लौटे थे और अपने सहयोगी प्रकाश मेनारिया के साथ वापस जा रहे थे। दोनों ब्रिटेन में पाककला क्षेत्र में काम करते थे।
विमान में सवार यात्रियों में बाड़मेर जिले के अराबा (बालोतरा) की युवती खुशबू राजपुरोहित भी शामिल थीं। खुशबू की 18 जनवरी को शादी हुई थी। उनके पति विपुल सिंह राजपुरोहित लंदन में चिकित्सक हैं। शादी के बाद वह पहली बार लंदन जा रही थीं।


मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विमान दुर्घटना पर गहरा दुःख जताते हुए इस भीषण हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर की। इस विमान हादसे में अब तक कुल 265 लोग जान गवां चुके हैं। जिनमें 241 जहाज में सवार थे।

Continue Reading

Uncategorized

BIG BREAKING VIDEO आगरा में विस्फोट, दो की मौत, तीन घायल

Published

on

By

आगरा ।करंट क्राइम। आगरा के चांदी कारखाने में दो विस्फोट में दो लोगों की जलकर मौत हो गई है। इनमें एक सर्राफा कारोबारी है, इसके अलावा चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं ।,आगरा के चांदी कारखाने में लगातार तीन सिलेंडर फटने से तेज धमाके के साथ पूरे इलाके में धुएं का गुबार उठ गया। पुलिस ने पूरी बिल्डिंग को सील कर दिया है। मामला थाना कोतवाली किनारी बाजार का है।

Continue Reading

Trending