गरम मसाला
एक थ्री-स्टार को मिल गया सही ठिकाना
पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सिस्टम में वैसे तो बड़ी संख्या में थ्री-स्टार हैं, पर आजकल कईयों के गृह और नक्षत्र ठीक नहीं चल रहे हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं जो अपनी वर्किंग को लगातार एक समान रखते हैं। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सिस्टम के सूत्रों ने बताया है कि बीते दिनों एक थ्री और टू-स्टार पर कृपा हुई है। दो नामों वाली इस लिस्ट की चर्चा पुलिस कमिश्नरेट वाले सिस्टम में हो रही है। सुनने में आ रहा है कि एक थ्री-स्टार पर कृपा की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कुछ दिन पहले ही वो थाने से आउट हुए, तो फिर एक खास कार्यालय में इन हो गए हैं। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनको सिटी के उस थाने में भेजा गया था जो पोस्टिंग वाला थाना माना जाता है। कुछ दिन में ही वह वहां से बाहर निकले और एक खास कार्यालय में पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है जिस थ्री-स्टार पर भरोसा जताया गया ह,ै उनकी वर्किंग बढ़िया रही है। वह लाइन पार के इलाके में लंबे समय तक थाने के प्रभारी रहे हैं और अब फिर खास जगह पहुंचे हैं। वहीं सूत्र बता रहे हैं कि जिस तरीके से इन दिनों पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सिस्टम में हालात चल रहे हैं, वैसे में थ्री-स्टार का अलग वर्किंग स्टाइल है। उधर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद वाले सूत्र बता रहे हैं कि एक टू-स्टार जो लंबे समय से एक खास आॅफिस पर थे, उनको भी वहां से हटाकर दूसरी जगह भेजा गया है, पर उनको जहां भेजा गया है, वहां वाले कहां गए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में इन दिनों चर्चा चल रही है कि आने वाले दिनों में जो मीटिंग और निरीक्षण वाला कार्यक्रम चलना है, उसके कई परिणाम भी सामने आ सकते हैं। वहीं सूत्रों द्वारा जानकारी दी गई है कि 112 वाला रिकॉर्ड लगातार टूट रहा है, जिसकी चर्चा प्रदेश स्तर पर शुरू हो गई है। सुनने में आ रहा है कि ई सम्मन एप वाले मामले में भी पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद का नदिया पार वाला सर्किल टॉप पर रह सकता है। तो वहीं ंसिटी वाले भी प्रदर्शन बेहतर कर रहे हैं। कुल मिलाकर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद में आने वाले दिनों में कुछ और सूचनाओं अलग-अलग स्तर की सुनाई दे सकती हैं। तो वहीं होली से पहले किसी को गिफ्ट भी मिल सकता है। इन सबके बीच पुलिस कमिश्नरेट वाले सूत्र जानकारी दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिसका सिटी, देहात और नदिया पार तीनों जोन में असर दिखाई देगा।
उत्तर प्रदेश
चुनाव के रुझानों पर बोले अखिलेश, बिहार में जो खेल एसआईआर ने खेला, वो यूपी, बंगाल में नहीं चलेगा
लखनउ। करंट क्राइम। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलता नजर आ रहा है। अब तक मिले सभी 243 सीटों के रुझान एनडीए को 199 सीटों पर बढत हासिल हो गई है। महागठबंधन 38 सीटों पर बढत बनाया हुआ है।
आरजेडी और कांग्रेस के महा गठबंधन को करारा झटका मिल रहा है। इसी बीच समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इन चुनाव परिणामों को एसआईआर से जोड़ दिया है। अखिलेश यादव ने बिहार के रुझानों को लेकर सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है.
अखिलेश यादव ने लिखा, ‘बिहार में जो खेल एसआईआर ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है. अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा पीपीटीवी मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।
उत्तर प्रदेश
नोएडा में रिवर्स करते समय बच्चे पर चढाई कार, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत, महिला चालक गिरफ्तार
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर लगने से बच्चे की मौत हो गई। सेक्टर-31 में यह घटना घटी। घटना बुधवार रात की है, जब एक कार रिवर्स लेते समय पीछे से गुजर रहे बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक यह हादसा सेक्टर-31 के ए-ब्लॉक में हुआ। सेक्टर-20 थाना प्रभारी डी.पी. शुक्ला ने बताया कि कार चालक की पहचान जयंती शर्मा के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि बुधवार रात जयंती शर्मा अपनी कार रिवर्स कर रही थी, तभी पीछे से गुजर रहा चार साल का बच्चा उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि बच्चे के पिता, आशीष, की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार सुबह पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और दुर्घटना में शामिल वाहन को जब्त कर लिया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आवासीय गलियों में अक्सर कारें बिना देखे रिवर्स की जाती हैं, जिससे हादसे का खतरा बना रहता है।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता चल सके कि हादसे के वक्त वाहन की गति कितनी थी।
उत्तर प्रदेश
गाजियाबादः चखना लाने में देरी हुई तो पुलिसकर्मियों ने वेटर की थप्पड और बेल्ट से कर दी पिटाई, देखें वीडियो
गाजियाबाद। करंट क्राइम। दो चार पुलिसकर्मियों की गलत हरकतें पूरे महकमे को बदनाम कर देती है। कुछ ऐसा ही गाजियाबाद में हुआ। गाजियाबाद में तैनात दो पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पुलिसकर्मी एक वेटर को जमकर पीट रहे हैं। हालांकि यह वीडियो किस थाना क्षेत्र का है, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।
जानकारी के अनुसार, दो पुलिसकर्मी एक शराब के ठेके में जाते हैं और वेटर से चखना लाने को कहते हैं। वेटर पहले के ग्राहकों को सामान देने में व्यस्त हो जाता है। इतने में पुलिस वालों का पारा चढ जाता है। वे काउंटर के पास जाते हैं और एक पुलिसकर्मी वेटर पर थप्पड बरसाने लगता है। जबकि दूसरा पुलिसकर्मी वेटर पर बेल्ट से वार करता है। वेटर मार से बचने के लिए इधर-उधर करता है। वीडियो वायरल होने पर लोगों ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हालांकि करंट क्राइम वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
-
राशिफल22 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
स्पोर्ट्स23 hours agoअंतिम वन डे मैच में विराट कोहली ने तोडे कई रिकॉडर्स, सचिन से भी निकले आगे
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoपति ने पत्नी की हत्या कर लाश को टुकडों-टुकडों मे जलाया, बदबू छिपाने के लिए किया ये काम
-
देश23 hours agoबीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, निविरोध चुने जाएंगे, कल होगा औपचारिक ऐलान
-
उत्तर प्रदेश23 hours agoCM योगी बोले, UP बना परिणामों का प्रतीक, प्रदेश में निवेश का गोल्डन टाइम है, दिया 5 ईकाइयों को जमीन आवंटन का पत्र
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoयूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बनाई पाटी की सेना, नाम रखा RSS, डंडे देकर दिलाई ट्रेनिंग
