उठते सवालों का करंट
उठते सवालों का करंट
क्यों कहा कहने वाले ने कि वो पूरे प्रताप से करते हैं बहुत ही खूबसूरत चलचित्र तैयार? ये चलचित्र या तो किस्मत खोल देता है, या फिर कर देता है सामने वाले का बंटाधार? कहने वाले ने कहा- एक शख्स को मिलने वाला था कभी मजबूत वाला किरदार? मगर, चलचित्र की वजह से नहीं हो पाया बेड़ापार? कहने वाले ने कहा- आप अब ज्यादा समझो या थोड़ा? मगर बिरादरी वाले ने बिरादरी वाले के अरमानों को कुछ इस तरह से ही था तोड़ा?
क्यों कहा कहने वाले ने कि वक्फ की जिम्मेदारी देखने वाले कश्यप जी को यूं ही नहीं मिला है ये किरदार? कहने वाले ने कहा- वैसे तो वो खुद ही बहुत मेहनती हैं, मगर भगवा वालों का द यूनियन वालों के आशीर्वाद से ही होता है बेड़ापार? कहने वाले ने कहा- उनकी स्टोरी में किसी ने निभाया है भाई वाला साथ? कहने वाले ने कहा- आगे भी उनके मजबूत रहने हैं हालात? संभालकर रख लेना इस प्रश्न को अगर, नहीं बनें उनकी बात? अभी तो हुई बस उनकी तरक्की की नॉर्मल वाली ही शुरूआत?
क्यों कहा कहने वाले ने कि द यूनियन का एक चेहरा इन दिनों खुद को मानकर चल रहा है खुद को महानगर का पदाधिकारी? इसे लग रहा है इनके भैया दिलवा देंगे इनको जिम्मेदारी? मगर, सुना है संगठन के सिरमौर से नहीं है इनकी अच्छी बात? हमने इनके मुख से सिरमौर की ताजपोशी से पहले सुनी थी खिलाफत वाली बात? ये भले ही देखें कितने ही सपने, हमें पता है, वो कुछ भी नहीं आने देंगे इनके हाथ?
क्यों कहा कहने वाले ने कि भगवा वाले गौतम जी वकालत वाले चुनाव में कर रहे थे नीले वाले गौतम जी का सहयोग? हम देख रहे थे वो पूरी शिद्दत से कचहरी में पहुंचकर बना रहे थे उनका योग? कहने वाले ने कहा- हमको ये बात बिल्कुल भी नहीं हो रही है बर्दाश्त? वो अगर भगवा है तो उन्हें देना चाहिए बिरादरी से ऊपर पार्टी का साथ? कहने वाले ने कहा-गौतमजी आदमी हैं बहुत सुशील? हम चाहते हैं, वो जिस गौतम चेहरे का कर रहे थे चुनाव में समर्थन? वो उनको भाजपा ज्वाइन कराकर विरोधियों की जुबान पर ठोंक दें कील?
क्यों कहा कहने वाले ने कि इन दिनों भाजपा के पूर्व भगवा कमिश्नर के साइकिल पर सवार होने की चर्चाएं हो रही हैं बहुत ज्यादा आम? कहने वाले ने कहा- विधायक जी ने अगर अपने प्रिय प्रधान के दर्द को समझा होता, तो वो नहीं देता इस कार्य को अंजाम? जिले के एक महान मंत्री के दखल से वो हो गया था बहुत ज्यादा परेशान? सुना है ये महान मंत्री उसके कार्यों में डालते थे काफी ज्यादा व्यवधान? इसलिये कह दिया किसने भगवा वालों को अलविदा? किसके दर्द की दास्तां नूरपुर, जलालाबाद और मटियाला वाले भी कर सकते हैं बयान?
क्यों कहा कहने वाले ने कि किसी ने भगवा तितौरिया का दिल ऐसा तोड़ा? मौहल्ले में कोई भी काम उनके लिये नहीं छोड़ा? सुना है कैंसिल कराने वालों ने करा दिये उनके क्षेत्र के सभी विकास वाले काम? पता चला है जबसे ऐसा हुआ, तब से मिस्टर तितौरिया हैं बहुत ज्यादा परेशान? हर किसी से वो कर रहे हैं अपने दर्द-ए-दिल की बात? कहने वाले ने कहा- एक बार वो ताकतवर लेडी से बात करके तो देखें? क्या पता फिर बन जाए उनकी बात?
क्यों कहा कहने वाले ने कि इधर तितौरिया जी मोहल्ले के काम कैंसिल होने से दिख रहे हैं दुखी? वहीं मिस्टर निगम दिख रहे हैं इन दिनों बहुत ज्यादा सुखी? सुना है, लाने वालों ने उनके मोहल्ले में ला दी है विकास की बयार? सुना है, उनके क्षेत्र में काम हो रहे हैं जोरदार? कहने वाले ने कहा- उनको फल रहा है ताकतवर मैडम का आशीर्वाद? अगर, प्रस्ताव जनहित से जुड़े हों तो मैडम भी एक झटके में कर देती हैं उनको पास?
क्यों कहा कहने वाले ने कि हमें अक्सर कंफ्यूज करता है चौधरी साहब का रूप? मगर, ये भी सच है कि वो आदमी हैं खूब? जिसके हैं उसका निभाते हैं शिद्दत से साथ? मगर, हमको हैरान कर रही है उनकी खाकी वालों से मिलकर बधाई देने वालों की मुलाकात? सुना है, उनके खास इन खाकी वालों से एक हाल ही में ले रहे थे लोहा? फिर समझ नहीं आ रहा चौधरी साहब ने फिर पढ़ा अधिकारी की तारीफ में दोहा? कहने वाले ने कहा- चौधरी साहब की हर अदा में छुपा होता है, कोई ना कोई संदेश? यूं ही अक्सर आश्चर्यचकित करता रहता है सबको उनका फेस?
क्यों कहा कहने वाले ने कि भगवा कमांडर और पहलवान के बीच है बहुत ज्यादा प्यार? अक्सर कमांडर जिसको देते हैं बधाई, उस बधाई में देते हैं पहलवान भी दीदार? वो भी करते हैं फेसबुक पर जाकर उस चेहरे को विश? मगर, हम देख रहे हैं भगवा कमांडर के प्रिय क्रांतिकारी त्यागी के लिये नहीं निकाली पहलवान ने मीठे शब्दों की डिश? नहीं दी उन्होंने क्रांतिकारी त्यागी को बधाई? दूरियों का अंदाज कुछ ऐसे भी पेश किया जाता है भाई?
क्यों कहा कहने वाले ने कि गाजियाबाद की राजनीति में इन दिनों चल रहा है इस तरह का विचार? क्यों नहीं हो रहे हैं यहां पर जनरली दीदी के दीदार? कहने वाले ने कहा- उनकी जब-जब होती है गाजियाबाद में दस्तक? तब-तब साहब के समर्थकों का हौंसला बढ़ जाता है यार? कहने वाले ने कहा- जरूर दीदी किसी ना किसी महत्वपूर्ण कार्य में व्यस्त हैं? आज नहीं तो कल उनका जरूर नजर आएगा फिर से मजबूत वाला किरदार?
उठते सवालों का करंट
संसद गेट पर राहुल प्रियंका और खडगे ने SIR के पोस्टर फाडकर डस्टबिन में डाले, देखे वीडियो
नई दिल्ली। करंट क्राइम। चुनाव आयोग द्वारा गहन मतदाता पुनरीक्षण को पूरे देश में लागू करने के ऐलान के बीच विपक्षी दलों ने संसद के गेट पर एसआईआर लिखे पोस्टरों को फाडकर डस्टबिन में फेंका।
संसद गेट पर राहुल-प्रियंका और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिक्कार्जुन खडगे ने पोस्टर फाड कर विरोध जताया। इससे पहले बिहार वोटर वेरिफिकेशन को लेकर विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार तक पैदल मार्च निकाला।
संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्ष ने बिहार वोटर वेरिफिकेशन मुद्दे पर संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने गांधी प्रतिमा से लेकर मकर द्वार (नए संसद भवन का एंट्री गेट) तक पैदल मार्च निकाला। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए।
मकर द्वार पहुंचने पर राहुल-प्रियंका सहित विपक्ष के सांसदों ने स्पेशल इंन्सेंटिव रिवीजन लिखे पोस्टर फाड़े। उन्हें प्रतीकात्मक डस्टबिन में डाला। साथ ही मोदी सरकार हाय-हाय के नारे लगाए। उधर लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विरोधी दलों के सांसदों के विरोध के बाद राज्यसभा को सोमवार तक स्थगित कर दिया गया है।
राज्यसभा के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, वे (केंद्र) गरीबों को उनके मतदान के अधिकार से वंचित करना चाहते हैं और केवल एलीट क्लास को वोट देने देना चाहते हैं… वे (केंद्र सरकार) संविधान का पालन नहीं कर रहे हैं। एसआईआर के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
उठते सवालों का करंट
उठते सवालों का करंट
क्यों कहा कहने वाले ने कि नदिया पार के कौन से पार्षद नहीं उठा रहे हैं हाउस टैक्स के विरोध वाली लाठी? कहने वाले ने कहा कि जब सारे पार्षद विरोध कर रहे हैं तो फिर क्यों साईलेंट है वैशाली वाले मिस्टर भाटी? जब नदिया पार वाले भगवा पार्षदों ने जता दिया है टैक्स बढ़ोत्तरी को लेकर रोष? तब वो कौन सी बात है जिसे लेकर मिस्टर भाटी हैं पूरी तरह खामोश? लोग ही अब उठाने लगे हैं सवाल? आखिर हमारे मिस्टर भाटी कब करेंगे विरोध और कब जतायेंगे टैक्स वृद्धि को लेकर मलााल?
क्यों कहा कहने वाले ने कि नदिया पार के उस मंडल में उठ गया एक बार फिर फोटो वाले सम्मान को लेकर सवाल? जूम मीटिंग में किसने रख दिया मंडल अध्यक्ष की फोटो से जुड़ा हुआ ख्याल? किसने कहा कि अगर मंडल में कार्यक्रम आयोजित होगा तो फिर मंच पर बैकड्राप में मंडल अध्यक्ष का फोटो जरूर होगा? इसका भी रखा जाये ख्याल? सुना है मंडल प्रधान के फोटो की बात को लेकर उठ गया एक देवतुल्य के मन में बड़ा तूफान? उन्होंने कहा कि तुम पर तो संगठन की कृपा हुई है मगर उन पार्षदों का क्या जिन्हें जनता ने चुना है श्रीमान? अगर मंडल प्रधान का लगेगा फोटो तो फिर वार्ड में कार्यक्रम को लेकर भी बना दो कोई नए नियम वाला प्रोग्राम? अगर वार्ड में कार्यक्रम हो रहा है तो फिर पार्षद का भी फोटो बैनर में लगेगा श्रीमान? कहने वाले ने कहा कि पार्षद का फोटो ज्यादा जरूरी है क्योंकि उन्होंने वोटों के माध्यम से पार्टी का बढ़ाया है जनाधार? मंडल वाले आखिर क्यों दे रहे हैं अपने अध्यक्ष के फोटो पर इतना बेतुका विचार?
क्यों कहा कहने वाले ने कि सोशल मीडिया पर मलबे को लेकर क्यों आ गये पार्षद पति और पूर्व पार्षद आमने-सामने? बात शुरू हुई मलबे से और आ गई सड़क के गढ्डे तक? कहने वाले ने कहा कि सोशल मीडिया वाले ग्रुप पर क्यों हो गया नदिया पार मलबे को लेकर पूर्व पार्षद और वर्तमान पार्षद में जुबानी बवाल? बात शुरू हुई मलबे से और आ गया दोनों की चर्चा में सड़क पर गड्ढे का ख्याल? कहने वाले ने कि वसुंधरा वाले पार्षद पति ने व्हाट्सऐप ग्रुप पर किया था ये ऐलान? जैन मंदिर के सामने जो गड्ढा था उसे मलबे से भरवा दिया गया है श्रीमान? सरकार का पार्षद सड़क का एक छोटा सा दूर नहीं करवा सकता है डेंट? सुना है गड्डे की कहानी नहीं है पुरानी? चल रही है दोनों के बीच में जुबानी जंग? किसी को नहीं है इस बात पर हैरानी?
क्यों कहा कहने वाले ने कि मेयर ने किया था गड्ढा मुक्त नगर निगम का ऐलान? भाजपा पार्षद पति ने क्यों गड्ढे को मलबे से भरने की सूचना दे दी? सुना है यहां सवाल ऐसा हुआ कि सरकार का कार्यकाल आ गया? पूर्व बसपा पार्षद ने कहा कि पार्षद का काम है सड़क बनवाना? इस पर भाजपा के पार्षदपति ने बता दी उन्हें नियम वाली गति? कहा सड़क पांच साल में एक बार बनती है? पूर्व बसपा पार्षद ने भी इस बात पर ली जमकर चुटकी? उन्होंने कहा कि अगर सड़क दो साल में टूट गई या उस पर गड्ढा हो गया? तो पार्षद पति जी कृपया अवगत करायें कि हम पांच साल तक उस गड्ढे वाली सड़क से ही जायें? क्या पांच साल तक वो सड़क ऐसे ही रहेगी? क्या आप इस बारे में हमें कुछ समझायेंगे?
क्यों कहा कहने वाले ने कि मंडल वाली लिस्ट को लेकर फिर से आ गया है एक बड़ा ट्विस्ट? मंडल की कहानी में पहले कैबिनेट वाले आये थे और अब हो गई भाजपा के महानगर अध्यक्ष की भी एन्ट्री? सुना है कहानी में आ गया है बहुत ही रोचक ट्विस्ट? महानगर अध्यक्ष ने मांग ली है मंडल अध्यक्षों से उनके प्रस्तावित नामों वाली लिस्ट? बताते हैं कि उन्होंने कर दिये निर्देश जारी? कि मंडल अध्यक्ष अपनी लिस्ट में दो दो नाम और बढ़ायें ताकि ये लिस्ट लगे कुछ भारी? मंडल अध्यक्षों को हो गई है इस नए फरमान से एक अजीब सी टेंशन? क्या वो मानकर चलें कि नए नाम जुड़ने के बाद उनके किसी खास को मिल जायेगी विदाई वाली पेंशन? सुना है अभी भगवा योद्धा दो दिन और देंगे इस मामले में टेंशन?
क्यों कहा कहने वाले ने कि हाथ वालों के यहां केवल चल रहा है कागजी गुणाभाग? सुना है वरिष्ठ कांग्रेसी ने ही खोल दिया हालत-ए-हाथ? उन्होंने कहा कि टीम बनाने में जब लग रही है इतनी देरी? तो कैसे करेंगे कांग्रेस वाले चुनाव के समय मौहल्लों में प्रभात फेरी? वरिष्ठ कांग्रेसी ने गिना दिये कई पदाधिकारियों के नाम? बता दिया कि इनके समर्पण का ये आलम है? ये पिछली सरकारों में सपा में भी घूमकर आये हैं श्रीमान? पुराने कांग्रेसी ने कहा कि एक दूसरे को कोसने से नहीं चलने वाला है काम? सबसे पहले हमें हटानी होगी अपने संगठन से फालतू की खरपतवार? कांग्रेस वाले समझ ही गये होंगे उन्होंने इतने प्यार से किसे बता दिया है कांग्रेस की खरपतवार?
क्यों कहा कहने वाले ने कि फूल वालों के यहां किस महिला नेता का चल रहा है सरकारी कृपा वाली लिस्ट में नाम? किसने कहा कि जाने भी दो अब हमारा नहीं है किसी भी सरकारी ईनाम पर ध्यान? सुना है किसी ने छेड़े पुराने तार और कहा कि तीसरी कृपा भी उसी पर कर दो जिस पर लगातार दूसरी बार बरसा है विद्युत वाली जिम्मेदारी का प्यार? कहने वाले ने कहा कि आप मेरी बात लिख कर रख लीजिए किसी भी पेपर पर? यहां केवल नामित पार्षद में सिर्फ एक महिला का नाम आयेगा? इसके बाद भूल जाना कि किसी और महिला के लिए किसी और सरकारी कृपा का कोई पैगाम आयेगा?
क्यों कहा कहने वाले ने कि क्या बसपा के पुराने जिलाध्यक्षों पर पड़ेगा इस बात का कोई असर? सुना है वो बैठकों में नहीं आते? इस बात का हो गया है नेशनल कोर्डिनेटर से शिकायत वाला जिक्र? कहने वाले ने कहा कि दरअसल हाथी नहीं समझ पा रहा है अब अपने महावतों की चाल? ऐसा ना हो चुनावी रण से पहले कमल के फूल वाले पूछ लें इन पुराने जिले वाले महावतों का सियासी हाल? कहने वाले ने कहा कि हाथी तो सिर्फ सेक्टर को ही सोच रहा है और भगवा वाले कर चुकें है मिशन में एन्ट्री की तैयारी? सिर्फ कैलकुलेशन इस बात का लगाया जा रहा है कि इन चेहरों को लेकर हमें करनी है किस तरह से तय इनकी भागीदारी?
क्यों कहा कहने वाले ने कि जिस तरह भगवा कमांडर भगवा भाभी को संघ से लेकर भाजपा के कार्यक्रमों में ला रहे हैं श्रीमान? ऐसा लग रहा है वो भाभी जी का तैयार कर रहे हैं राजनीति वाला आसमान? वो कहीं ना कहीं सोच समझकर दे रहे हैं अपनी बैटरहॉफ का सक्रियता वाला पैगाम? कहीं ऐसा तो नहीं है कि वो राजनीति के फलक पर चमकाना चाहते हैं भाभी जी का नाम? कहने वाले ने कहा कमांडर दिमाग के बहुत ही शार्प हैं? वो जो भी कुछ करते हैं? उसके पीछे छुपा होता है भविष्य का कोई पैगाम?
क्यों कहा कहने वाले ने कि जब मुख्यमंत्री योगी जी से हुई दो विधायकों की कोंइसीडेंट वाली मुलाकात? सुना है इस मुलाकात में विकास के अलावा भी हुई थी बहुत सारी बात? इस बातचीत में एक दावेदार का ये रख रहे थे बहुत ज्यादा ख्याल? कह रहे थे विधानसभा की इस जंग में हम दोनों हैं एक दूसरे के नाल? हम दोनों को समझनी होगी किसी चेहरे की भविष्य की चाल? इसलिए तुम हमारा ख्याल रखना? हम तुम्हारा रखेंगे ख्याल?
उठते सवालों का करंट
उठते सवालों का करंट
क्यों कहा कहने वाले ने कि भगवा योद्धा पूरे कर रहे हैं सभी के अरमान? धीरे-धीरे ही सही सबके हिस्से में आ रहा है काम? सुना है प्रबुद्ध सम्मेलन की अपने सबसे ज्यादा प्रिय विनोद कसाना को दे दी है जिम्मेदारी? मंडल स्तर पर जनसभाएं कराने का फरमान कर दिया है गागर में सागर भरने वाले मिस्टर नागर को जारी? कहने वाले ने कहा जिस तरह वो दे रहे है सबको जिम्मेदारी? उससे कन्फ्यूजन फैल गई है बहुत सारी? पता ही नहीं चल रहा संगठन में किसको वो देंगे स्थान? नागर का नंबर आयेगा या कसाना के पूरे होंगे अरमान?
क्यों कहा कहने वाले ने कि आजकल क्रासिंग वाली मैडम राय के अंदाज हो रहे हैं बहुत ही फायरी? हम देख रहे हैं जब से उन्होंने फूल माला से उद्घाटन का रिबन बनाने का फार्मूला दिया है? तब से उनके तेवर हो गये हैं बहुत ही फायरी? उठाकर देख लो उनकी रोज की पोस्ट? अंगारों से भरी शायरी को वो कर रही है होस्ट? कहने वाले ने कहा जो भी है उनकी शायरी को पढ़कर हमें आ रहा है मजा? अपने शब्दों से दे रही है वो कई दिल जलों को सजा?
क्यों कहा कहने वाले ने कि गुस्सा आने वाली बात का भगवा योद्धा को भी है एहसास? वो बखूबी जानते हैं कि इस तरह का माहौल कौन बना रहा है साहब? गुस्से वाले मैटर पर उन्होंने खुलकर दैनिक करंट क्राइम के आमना-सामना में रखे हैं विचार? सुना है इंटरव्यू हुआ है बहुत ही धमाकेदार? हो जायेगा जल्द ही रिलीज? बस आप करिए थोड़ा सा इंतजार?
क्यों कहा कहने वाले ने कि भगवा योद्धा की टीम में आने वाले एक बातूनी त्यागी चेहरे आज-कल हो गये हैं खामोश? हम यहां पर चोटी वाले त्यागी की बात नहीं कर रहे हैं? ये वो त्यागी चेहरे हैं जो दिखाते हैं हद से ज्यादा जोश? सुना है ये बैक-टू-रिटर्न हो गये हैं भगवा कमांडर के द्वार? उन्हीं के ऑफिस पर बैठकर आजकल ये प्रस्तुत कर रहे हैं अपने विचार? कहने वाले ने कहा इन्हें पता चल गया है मिस्टर बॉबी नहीं खुलने देंगे इनके अरमानों का ताला? इसलिए फिर से इन्होंने अपना डेरा है भगवा कमांडर के यहां पर डाला?
क्यों कहा कहने वाले ने कि मैं एक बात पर दे रहा हूं कई दिनों से बारीकी से ध्यान? गाजियाबाद के ये प्रमुख चेहरे बन गये हैं कार्यक्रमों की शान? शोकसभा हो या हो खुशी का प्रोग्राम? अगर इन चेहरों के हो जाते हैं इन कार्यक्रमों में एक साथ दीदार तो सफल माना जाता है वो प्रोग्राम? अब आप समझ ही रहें होगें कि हम यहां पर ले रहे हैं सांसद, विधायक, मंत्री और एमएलसी का नाम? कहने वाले ने कहा इनके अलावा पूर्व विधायक और पूर्व मेयर भी अपनी उपस्थिति से दूर कर देते हैं सामने वाली की समस्या का समाधान?
क्यों कहा कहने वाले ने कि भगवा दीदी आशा कभी भी फील नहीं होने देती हैं निराशा? उन्हें पता है किस समय कौन सा चलना है पासा? हमने देखा वो संघ वाले कार्यक्रम में पिछली वाली कुर्सी पर थी मौजूद? जो उनके अनुसार का नहीं था मयार? हमने देखा जैसे ही प्रथम पंक्ति की एक कुर्सी खाली हुई? आशा दीदी ने दे दिये वहां पर दीदार? कहने वाले ने कहा उनके इसी अंदाज को हम करते हैं हमेशा दिल से स्वीकार?
क्यों कहा कहने वाले ने कि नदिया पार के लाजपत वाले एरिया के ठेकेदार को भारी पड़ सकता है पार्षद को इग्नोर करके सड़क बनाने वाला काम? कहने वाले ने कहा बिना पार्षद की जानकारी के उन्होंने दिया है इस कार्य को अंजाम? पार्षद इस अनदेखी से हैं बहुत ज्यादा नाराज? पता चला है उनका खास ही कह रहा था कि हमारे नेता को बहुत बन रहा है? अब देखते हैं ये ठेकेदार अपना बिल कहां से करायेगा पास?
क्यों कहा कहने वाले ने कि नदिया पार के एक पार्षद का दे गया है धीरज जवाब? वो कह रहे है पार्षद बनकर हमने बहुत गलत डिसीजन ले लिया है साहब? इससे अच्छा तो हम कर लेते व्यापार? कम से कम हमारा स्वास्थ्य तो ठीक रहता यार? मगर जब से बने हैं पार्षद, तब से हमें हृदय वाला रोग सता रहा है? क्यों बन गये पार्षद हमें अब तक समझ नहीं आ रहा है?
क्यों कहा कहने वाले ने कि जब पूर्व चौधरी पार्षद की लगी इस बात की जानकारी? कि किसी अंजान चेहरे से परमिशन लेकर उनके एरिया में नारियल पानी वाला कर रहा है दुकानदारी? सुना है ये सुनते ही पहुंच गये चौधरी साहब नारियल पानी वाले के पास? उसे स्पष्ट रूप से कह दिया तेरे रोजगार करने से मुझे कोई भी समस्या नहीं है? मगर मेरा नाम नहीं होना चाहिए खराब? किसी को भी मेरे नाम पर पानी ना पिलाना? तुम अपनी दुकानदारी आराम से करना बस रायता ना फैलाना?
क्यों कहा कहने वाले ने कि नदिया पार के एक ठाकुर भगवा कमिश्नर को रखना होगा दिलजलों पर ध्यान? देने वाले दे रहे हैं संदेश कि ठाकुर साहब मंडल वाला शिद्दत से नहीं कर रहे हैं काम? नहीं दे रहे है वो मौहल्ले में सक्रियता का अर्थ? बनाने वाले बना रहे हैं माहौल कि उन्होंने निष्क्रिय रहकर अपने पद को कर दिया है व्यर्थ?
-
राशिफल24 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
उत्तर प्रदेश20 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoयूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बनाई पाटी की सेना, नाम रखा RSS, डंडे देकर दिलाई ट्रेनिंग
-
Entertainment22 hours agoटी-सीरीज के भूषण कुमार के साथ अफेयर को लेकर क्या बोली एक्ट्रेस नोरा फतेही
-
उत्तर प्रदेश22 hours agoशंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का अनशन जारी, योगी सरकार पर लगाए आरोप, अखिलेश ने की जांच की मांग
-
Sports22 hours agoICC की बांग्लादेश बोर्ड को दो टूक, भारत में ही खेलना होगा, नहीं तो टीमों को मिलेगा वॉकओवर
-
Uncategorized20 hours agoसमलैंगिक संबंधों में बाधा बने पति की सुपारी देकर कराई हत्या, पत्नी समेत तीन लोग गिरफ्तार
