ग़ाजियाबाद
इस प्यार को भगवा गढ़ में क्या दिया जाए नाम

एक ही दिन में हुए सांसद और विधायक के एक साथ तीन विधानसभा में प्रोग्राम
गाजियाबाद । राजनीति में सुर्खियों में लोकसभा सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा की जोड़ी और उनकी ट्यूनिंग रहती है। लोकसभा की पिच पर सांसद अतुल गर्ग और विधानसभा की पिच पर संजीव शर्मा फ्रंटफुट पर बैटिंग कर रहे हैं। संजीव शर्मा शहर विधायक हैं और नदिया पार से लाइनपार में शिफ्ट हो चुके हैं। उनकी सरकार है और सुबह ही उनके घर पर जनता दरबार लगता है। एक ऐसे विधायक के रूप में सामने आए हैं जो तहसील दिवस में बैठकर क्षेत्र के लोेगो ं का मनोबल बढ़ता है। उनके हाथ से आवेदन लेकर अधिकारी की तरफ बढ़ता है। एक ऐसा विधायक जो जनता को ये विश्वास दिलाता है कि मैं बैठा हूं, तुम निर्भीक होकर अपनी बात कहो। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा सांसद अतुल गर्ग हैं। विकास की बड़ी पारी खेल रहे हैं। बड़ी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और एक संदेश वो लोकसभा में दे रहे हैं कि यहां लोकसभा सांसद को हमेशा ही बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वो राष्टÑपति के साथ शासकीय विदेश यात्रा पर जाते हैं। वो राष्टÑीय अध्यक्ष के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हैं और दिल्ली प्रदेश में विधानसभा चुनावों के बाद तो वो सहप्रभारी के रूप में छा गए हैं। उन्होंने ऐसी पारी खेली है कि मैच का नतीजा ही बदल दिया। लोकसभा की बात करें तो वो लोनी के हाईवे को लेकर पत्राचार कर रहे हैं। वो एक मार्च को अपने साथ 60 भाजपाइयों को लेकर हिंडन एयरपोर्ट से गोवा के लिये उड़ान भरने जा रहे हैं।
दोनों की ट्निंग ऐसी है कि जब शहर विधानसभा में सेना की जमीन अवैध कब्जे से मुक्त करानी थी तो केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर सांसद अतुल गर्ग और विधायक संजीव शर्मा एकसाथ पहुंचे। अगर गाजियाबाद के सियासी इतिहास पर नजर डाले तो पता चलता है कि दोनों ही एक-दूसरे के लिये डेडीकेट होते हैं और कई घटनाक्रम से ये किस्से इंडीकेट होते हैं। जब अतुल गर्ग विधानसभा चुनाव लड़े तब भी और जब अतुल गर्ग लोकसभा चुनाव लड़े तब भी संजीव शर्मा ने महानगर अध्यक्ष के रूप में जबर्दस्त भूमिका निभाई। सफल कार्यक्रम आयोजित किये। चुनाव की रणनीति को संभाला। इसके बाद अतुल गर्ग ने भी उन्हें रिटर्न गिफ्ट दिया और पूरी शिद्दत से मुहोब्बत को निभाया। संजीव शर्मा का टिकट अतुल गर्ग ने कराया। आज संजीव शर्मा उस विधानसभा के विधायक हैं जो विधानसभा कभी अतुल गर्ग की थी और अतुल गर्ग उस लोकसभा से सांसद हैं जहां कभी जनरल वीके सिंह सांसद थे और संजीव शर्मा उनके सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे। राजनीति में समय बदलता है और अब ये समय ऐसा बदला है कि भले ही अब पांचों विधायक एकसाथ हों या ना हों पर लोकसभा सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा की ट्निंग जबर्दस्त चल रही है। अब इस अर्ली मॉर्निंग के प्यार को क्या नाम दिया जाए। क्योंकि अर्ली मॉर्निंग की चाय के लिये अर्ली मॉर्निंग उठना होगा, अर्ली मॉर्निंग पहुंचना होगा और प्यार का एहसास दिखाई भी देगा। बात केवल चाय की नहीं है और चाय के पीछे एक बड़ा संदेश दोनों ने दिया है। जब लोकसभा सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा ने तीन विधानसभाओं में एकसाथ तीन प्रोग्राम किये। वो सुबह चाय की चुस्की लेते हुए गांधीनगर में मौजूद थे। इसके बाद वो मुरादनगर विधानसभा में सेंट्रल पार्क में आरडब्ल्यूए के साथ मौजूद थे। यहां लोकसभा सांसद अतुल गर्ग भी थे और शहर विधायक संजीव शर्मा भी थे। यहां पार्षद भी मौजूद थे और फिर वो विधानसभा आई जो इन दिनों सुर्खियों में है। लोकसभा सांसद अतुल गर्ग, शहर विधायक संजीव शर्मा साहिबाबाद विधानसभा में पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम आयोजित था। सामाजिक समाधान शक्ति संस्था के जरिये ये प्रोग्राम संजीव शर्मा के परम मित्र पप्पू पहलवान ने आयोजित किया था। मंच बता रहा था कि प्रोग्राम किनके लिये है और यहां जिस चेहरे के दीदार मंच पर नहीं हुए वो किरदार कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का था। साहिबाबाद विधानसभा उनकी विधानसभा है। वो इस कार्यक्रम में भी नहीं दिखाई दिये और मंच पर बैकड्रॉप पर बड़ा फोटो सांसद अतुल गर्ग का था, विधायक संजीव शर्मा का था। एक दिन में तीन प्रोग्राम के साथ एक संदेश दिया गया है। ये सियासी जॉइंट वेंचर का संदेश है। ये पावर सेंटरों के बीच होने वाली अगली जंग का संदेश है।
लोकसभा की सारी विधानसभा अतुल की और तीन विधानसभाएं अभी हैं संजीव के पास
जब एक दिन में तीन वाला सीन हुआ तो सियासी गलियारों में चर्चा का मौसम हसीन हुआ। कहने वालों ने यही कहा कि लोकसभा सांसद तो किसी भी विधानसभा में जा सकते हैं। लोनी उनकी, साहिबाबाद उनकी, मुरादनगर उनकी, शहर विधानसभा उनकी और धौलाना आंशिक भी उन्हीं की है और बात जब संजीव शर्मा की आई तो यहां कहने वालों ने कह दिया कि भले ही वो शहर विधायक हैं लेकिन अभी वो महानगर अध्यक्ष हैं। महानगर अध्यक्ष की घोषणा नहीं हुई, यह दायित्व उन्हीं के पास है। अभी कोई नया इस पद पर आया नहीं है। लिहाजा साहिबाबाद विधानसभा, मुरादनगर विधानसभा और शहर विधानसभा में संजीव शर्मा ही संगठन का चेहरा है। ये उनके कार्यक्षेत्र में आता है। इसलिए वो इन विधानसभाओं में जा सकते है।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में तेज रफ्तार ‘छोटा हाथी’ से टकराने पर कार में लगी भीषण आग, हड़कंप मच गया

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सड़क के किनारे पलट गई और थोड़ी ही देर में उसमें आग लग गई। उसी समय, टक्कर मारने वाला छोटा हाथी वाहन भी काफी क्षतिग्रस्त हो गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया।
दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुँचकर कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन वाहन बुरी तरह जल चुके हैं।
इस हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जलती हुई कार की भयानक तस्वीरें दिख रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों वाहनों के चालकों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि हादसे का कारण ओवरस्पीडिंग हो सकता है।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से निवेदन किया है कि वे मोहन नगर फ्लाईओवर पर सावधानी से वाहन चलाएं और स्पीड लिमिट का पालन करें।
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद में जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई

गाजियाबाद: जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक बैठक दुर्गावती देवी सभागार, विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, उप प्रभागीय वनाधिकारी और समिति के विभिन्न सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान, प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजियाबाद ने जानकारी दी कि श्री सुशांत शर्मा, सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश को मेरठ मंडल के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनका निरीक्षण कार्यक्रम जनपद गाजियाबाद में प्रस्तावित है। इसी संदर्भ में सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे चेकलिस्ट के अनुसार वर्ष 2024-25 में किए गए वृक्षारोपण स्थलों का स्वयं निरीक्षण करें और आवश्यक कार्यवाही करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी विभाग वृक्षारोपण कार्यों की गणना पंजिका बनाएं। जिन विभागों ने भूमि चिन्हांकन, गड्ढा खुदाई और कार्य योजना की जानकारी अभी तक नहीं दी है, वे अगले तीन दिनों के भीतर यह आंकड़े प्रभागीय कार्यालय, गाजियाबाद को उपलब्ध कराने के लिए सुनिश्चित करें।
बैठक में वृक्षारोपण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
उत्तर प्रदेश
चांदी के कड़े के लिये माँ को अर्थी पर लेट गया , माँ का अंतिम संस्कार रोका….. …

\u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u092f\u0947 \u092e\u093e\u0901 \u0915\u094b \u0905\u0930\u094d\u0925\u0940 \u092a\u0930 \u0932\u0947\u091f \u0917\u092f\u093e , \u092e\u093e\u0901 \u0915\u093e \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0930\u094b\u0915\u093e…..\n\n \u0907\u0938 \u0924\u0930\u0939 \u0915\u0947 \u092e\u093e\u092e\u0932\u0947 \u0938\u093e\u092e\u0928\u0947 \u0906\u0924\u0947 \u0939\u0948\u0902 \u0924\u092d\u0940 \u092a\u0924\u093e \u091a\u0932\u0924\u093e \u0939\u0948 \u0915\u0932\u092f\u0941\u0917 \u0905\u092a\u0928\u0947 \u091a\u0930\u092e \u092a\u0930 \u0939\u0948 \u0914\u0930 \u0906\u0926\u092e\u0940 \u0915\u093f\u0924\u0928\u093e \u0917\u093f\u0930 \u091a\u0941\u0915\u093e \u0939\u0948 l \u0930\u093e\u091c\u0938\u094d\u0925\u093e\u0928 \u092e\u0947\u0902 \u0915\u094b\u091f\u092a\u0941\u0924\u0932\u0940 \u092c\u0939\u0930\u094b\u0921\u093c \u091c\u093f\u0932\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u0940\u0932\u093e \u0915\u093e \u092c\u093e\u0938 \u0915\u0940 \u0918\u091f\u0928\u093e \u0939\u0948 \u091c\u0939\u093e\u0902 \u0936\u094d\u092e\u0936\u093e\u0928 \u0918\u093e\u091f \u092a\u0930 \u092e\u093e\u0902 \u0915\u0940 \u0905\u0930\u094d\u0925\u0940 \u0930\u0916\u0940 \u0925\u0940, \u0909\u0928\u0915\u0947 \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0915\u0947 \u092a\u0939\u0932\u0947 \u090f\u0915 \u092c\u0947\u091f\u093e \u0928\u0947 \u0939\u0902\u0917\u093e\u092e\u093e \u0915\u0930 \u0926\u093f\u092f\u093e \u0914\u0930 \u091a\u093f\u0924\u093e \u092a\u0930 \u0932\u0947\u091f \u0917\u092f\u093e\u0964 \u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0909\u0938\u0928\u0947 \u0905\u0902\u0924\u093f\u092e \u0938\u0902\u0938\u094d\u0915\u093e\u0930 \u0930\u094b\u0915 \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0938\u093e\u0924 \u092c\u0947\u091f\u094b\u0902 \u092e\u0947\u0902 \u0938\u0947 \u090f\u0915 \u0913\u092e\u092a\u094d\u0930\u0915\u093e\u0936 \u0915\u094b \u091c\u092c \u0918\u0930 \u0938\u0947 \u092e\u0902\u0917\u093e\u0915\u0930 \u091a\u093e\u0902\u0926\u0940 \u0915\u0947 \u0915\u0921\u093c\u0947 \u0926\u0947 \u0926\u093f\u090f \u0917\u090f \u0924\u092c \u091c\u093e\u0915\u0930 \u092e\u093e\u0902 \u0915\u094b \u092a\u0902\u091a \u0924\u0924\u094d\u0935 \u092e\u0947\u0902 \u0935\u093f\u0932\u0940\u0928 \u0939\u094b \u092a\u093e\u0908\u0964 \u091b\u0939 \u092d\u093e\u0908 \u090f\u0915 \u0938\u093e\u0925 \u0930\u0939\u0924\u0947 \u0925\u0947 \u091c\u092c\u0915\u093f \u0913\u092e\u092a\u094d\u0930\u0915\u093e\u0936 \u0905\u0932\u0917 \u0930\u0939\u0924\u093e \u0925\u093e \u0914\u0930 \u092c\u093e\u0915\u0940 \u092d\u093e\u0907\u092f\u094b\u0902 \u0938\u0947 \u092a\u094d\u0930\u0949\u092a\u0930\u094d\u091f\u0940 \u0938\u0947 \u0935\u093f\u0935\u093e\u0926 \u0925\u093e\u0964″,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMTAzMDI5OTE2ODQ1OTky
चांदी के कड़े के लिये माँ को अर्थी पर लेट गया , माँ का अंतिम संस्कार रोका…..
इस तरह के मामले सामने आते हैं तभी पता चलता है कलयुग अपने चरम पर है और आदमी कितना गिर चुका है l राजस्थान में कोटपुतली बहरोड़ जिले के लीला का बास की घटना है जहां श्मशान घाट पर मां की अर्थी रखी थी, उनके अंतिम संस्कार के पहले एक बेटा ने हंगामा कर दिया और चिता पर लेट गया। चांदी के कड़े के लिए उसने अंतिम संस्कार रोक दिया। सात बेटों में से एक ओमप्रकाश को जब घर से मंगाकर चांदी के कड़े दे दिए गए तब जाकर मां को पंच तत्व में विलीन हो पाई। छह भाई एक साथ रहते थे जबकि ओमप्रकाश अलग रहता था और बाकी भाइयों से प्रॉपर्टी से विवाद था।
-
उठते सवालों का करंट17 hours ago
उठते सवालों का करंट
-
Birthday18 hours ago
जन्मदिन
-
उत्तर प्रदेश17 hours ago
चलती डबल डेकर बस में लगी आग, पांच यात्री जिंदा जले, यात्रियों में मची चीख पुकार….
-
जुबान संभाल के17 hours ago
जुबान संभाल के
-
ग़ाजियाबाद13 hours ago
गाजियाबाद में भगवा जनप्रतिनिधियों के बीच क्या चल रही है अंदरखाने कोई खींचतान
-
Entertainment19 hours ago
Trending Video: Dungu Thili Promo | Bou Buttu Bhuta | Babushaan, Cookies, Bunty | Kuldeep, Antara | Sidharth Music
-
Entertainment23 hours ago
Trending Video: सूजी मूंगदाल फरा नाश्ते के लिए परफेक्ट स्वाद सेहत सादगी नो फ्राई नो झंझट । Steamed Sooji Fara recipe
-
Entertainment16 hours ago
Trending Video: BUILDING MY OWN CAR IN DESERT