ग़ाजियाबाद
इंदिरापुरम में नगर निगम आयोजित करेगा तीन दिवसीय मेगा फ्लॉवर शो

वेस्ट से बनी आकृतियां होगी आकर्षण का केंद्र, स्वर्ण जयंती पार्क इंदिरापुरम रहेगा आयोजन वैन्यू
गाजियाबाद, करंट क्राइम । बसंत ऋतु की शुरूआत होने वाली है और बसंत ऋतु के दौरान रंग-बिरंगे फूलों की भीनी-भीनी महक और हरियाली से लेकर सुंदरता का अलग नजर इस बार इंदिरापुरम के स्वर्ण जयंती पार्क में फ्लॉवर शो के दौरान देखने को मिलेगा। फ्लॉवर शो का आयोजन इस बार नगर निगम द्वारा कराया जाएगा। इसकी थीम पर्यावरण संरक्षण और वेस्ट मटेरियल से बेस्ट मटेरियल बनाने पर बेस रहेगी। कार्यक्रम को सफल और सुंदर बनाने के लिए फ्लॉवर शो में लैंडक्राफ्ट और हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी का सहयोग लिया जाएगा। नगर निगम के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया है कि फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा। जिसके लिए नगर निगम अभी से तैयारियों में जुट गया है। फ्लॉवर शो को सफलता के साथ संपन्न कराने के लिए हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष डा. रमा त्यागी द्वारा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक से मुलाकात की गई।
ललित जायसवाल करेंगे फ्लॉवर शो को मेगा शो बनाने का काम
करंट क्राइम : बीते कई सालों से ललित जायसवाल और उनकी संस्था लैंड क्राफ्ट सोसाइटी में तीन दिवसीय फ्लॉवर शो का आयोजन करती रही है। फ्लॉवर शो के दौरान सैकड़ों किस्म के फूल, बोनसाई पौधों से लेकर घर और गमले में उगने वाली सब्जियां व आॅर्गेनिक पौधों को किस प्रकार से संवारा और सजाया जाता है, इसकी तकनीक सिखाई जाती है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान खानपान से लेकर पश्चिम उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद की कई पसंदीदा स्टॉल लगती हंै, जो लोगों को आकर्षित करती हैं। इसके साथ ही खरीदारी से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले-खेलकूद और अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती थीं, ऐसा ही नजारा अब नगर निगम के ओर से आयोजित होने वाले इंदिरापुरम के फ्लॉवर शो के दौरान भी देखने को मिलेगा। इसके लिए नगर निगम के इस शो को सुपर शो बनाने के लिए ललित जायसवाल भी पूरी तरीके से सहयोग करेंगे। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मालिक और उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज द्वारा उनसे इस संबंध में विस्तार पूर्वक बातचीत कर ली गई है।
नगर निगम द्वारा आयोजित फ्लॉवर शो को बेहद भव्य और आकर्षक रूप में आयोजित करने का प्रयास रहेगा। इसके लिए ललित जायसवाल, रमा त्यागी और नगर निगम के उद्यान विभाग के साथ ही पेड़-पौधों को लेकर रूचि एवं उस पर काम करने वाले लोगों को भी निगम फ्लॉवर शो से जोड़ेगा। फ्लॉवर शो का मकसद सुदंरता, हरियाली बढ़ाने के साथ ही गाजियाबाद ही नहीं आस-पास के लोगों को सैंकड़ों किस्म के सुंदर फूलों का लाईव शो और कई आकर्षक प्रजाति के पौधों को दिखाने का प्रयास रहेगा।
विक्रमादित्य सिंह मलिक, नगर आयुक्त
पर्यावरण बचाने और सुधारने का संदेश देगा निगम का फ्लॉवर शो
करंट क्राइम : नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक का कहना है कि नगर निगम इस बार फ्लॉवर शो का आयोजन इंदिरापुरम स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में आयोजित करेगा। फ्लॉवर शो में पर्यावरण जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसमें बड़े-बड़े शहरों के व्यापारी और पर्यावरण को बचाने वाले लोग इसमें स्टॉल लगाएंगे और लोगों को जागरूक करेंगे। साथ ही हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसायटी की अध्यक्ष रमा त्यागी द्वारा शहर में बेहतर कार्य करने के साथ ही कई तरीके की पर्यावरण और हरियाली फैलाने की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम में वर्कशॉप भी लगाई जाएगी ताकि अपने घरों में लोग कैसे हरियाली बढ़ा सकते हैं। कैसे फ्लैट की बालकनी और छत को किचन गार्डन के रूप में तब्दील किया जा सकता है। साथ ही छोटे-छोटे गमलों में भी फल, सब्जी, फूल और सुगंधित पुष्प लगाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया है कि तीन दिनों तक चलने वाले फ्लॉवर शॉप के दौरान तमाम तरीके के फूल लोगों को करीब से देखने को भीमिलेंगे।
उत्तर प्रदेश
ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है गुम शुदा / लापता …..
ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है
गुम शुदा / लापता
……
उत्तर प्रदेश
नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफस…

\u0928\u0947\u0924\u093e \u0939\u094b \u0924\u094b \u0910\u0938\u093e \u091c\u094b \u0926\u093f\u0916\u093e\u0935\u091f\u0940 \u0914\u0930 \u092c\u0928\u093e\u0935\u091f\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u0928 \u0915\u0930\u0947\u0902 \u0914\u0930 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0930\u093e\u0939\u0924 \u0926\u0947 \u0914\u0930 \u092c\u0947\u0932\u0917\u093e\u092e \u0905\u092b\u0938\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0917\u093e\u092e \u0932\u0917\u093e\u092f\u0947…..\n\n\u0915\u0930\u0940\u092c \u0938\u093e\u0922\u093c\u0947 \u091b\u0939 \u092e\u093f\u0928\u091f \u0915\u093e \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u091c\u093f\u0938\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0927\u0948\u0930\u094d\u092f \u0914\u0930 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0939\u093f\u092e\u094d\u092e\u0924 \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u0915\u092e \u0938\u0947 \u0915\u092e \u091c\u0928\u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u0928\u093f\u0927\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0925\u094b\u0921\u093c\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0928\u093f\u0915\u093e\u0932 \u0915\u0930 \u0907\u0938\u0947 \u091c\u0930\u0941\u0930 \u0926\u0947\u0916\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u0939\u0930\u093f\u092f\u093e\u0923\u093e \u0915\u0947 \u0921\u093f\u092a\u094d\u091f\u0940 \u0938\u094d\u092a\u0940\u0915\u0930 \u0914\u0930 \u091c\u0940\u0902\u0926 \u0915\u0947 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u0921\u0949 \u0915\u0943\u0937\u094d\u0923 \u092e\u093f\u0921\u094d\u0922\u093e \u0915\u093e, \u0939\u0941\u0921\u093e \u0935\u093f\u092d\u093e\u0917 \u0928\u0947 \u092c\u093f\u0928\u093e \u092c\u0924\u093e\u090f \u0914\u0930 \u092c\u093f\u0928\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0926\u093f\u090f \u0926\u0940\u0935\u093e\u0928\u0916\u093e\u0928\u093e \u092e\u093e\u0930\u094d\u0915\u0947\u091f \u092e\u0947\u0902 \u0917\u0930\u0940\u092c \u0926\u0941\u0915\u093e\u0928\u0926\u093e\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0909\u091c\u093e\u0921\u093c \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0940 \u091c\u093e\u0928\u0915\u093e\u0930\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u092e\u094c\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0947 \u0914\u0930 \u0905\u0927\u093f\u0915\u093e\u0930\u0940 \u0915\u094b \u092c\u0941\u0932\u093e\u092f\u093e…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMDgxNDEzMTcyMzM4NTIz
नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफसरों को लगाम लगाये…..
करीब साढ़े छह मिनट का ये वीडियो है जिसे देखने के लिए धैर्य और करने के लिए हिम्मत चाहिए। कम से कम जनप्रतिनिधियों को थोड़ा वक्त निकाल कर इसे जरुर देखना चाहिए। ये वीडियो है हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा का, हुडा विभाग ने बिना बताए और बिना वक्त दिए दीवानखाना मार्केट में गरीब दुकानदारों को उजाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे और अधिकारी को बुलाया…..
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद नगर निगम करेगा रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण, योजना तैयार की गई

गाजियाबाद। नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है। उद्यान प्रभारी अनुज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों और टीम के साथ बैठक की। बैठक में पार्कों और ग्रीन बेल्ट के प्रबंधन और मौजूदा कार्यों में सुधार पर चर्चा की गई।
उद्यान प्रभारी के अनुसार, नगर आयुक्त के निर्देशों के तहत शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से पेड़-पौधों की सिंचाई और आवश्यक कटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों की निगरानी सुपरवाइजर द्वारा की जा रही है, और माली की उपस्थिति 311 ऐप के जरिए दर्ज की जा रही है, जिससे विभाग के कार्यों में सुधार हो रहा है।
पौधों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए नलकूप की मरम्मत पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर फेंसिंग, सिंचाई के लिए समरसेबल पंप स्थापित करने और बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है।
विजयनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन, गड्ढा खोदाई और पौधों की सूची तैयार करने का निर्देश उद्यान पर्यवेक्षकों को दिया गया है।
-
उत्तर प्रदेश19 hours ago
दबंग युवक ने छात्रा के साथ की मारपीट…. युवक ने कॉलेज प्रांगण मे छात्रा को पीटा…
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
तीनों विधानसभाओं के विधायक रहे हैं पूरी शिद्दत से दहाड़
-
उत्तर प्रदेश18 hours ago
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में नहर में कूदी महिला घरेलू कलह के …
-
उत्तर प्रदेश17 hours ago
मेरठ के लिसाडी गेट क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल… एक युवक के सा…
-
Entertainment20 hours ago
Trending Video: Veera | Ep – 329 | Preview | May 09 2025 | Zee Tamil
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
क्या है महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से विधायक अजीतपाल त्यागी की मुलाकात का पैगाम
-
ग़ाजियाबाद22 hours ago
जल्द होगी होल्ड चल रहे गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष पद पर घोषणा
-
उत्तर प्रदेश20 hours ago
ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ पहुंची हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेलिकाप्टर मर…