Uncategorized
आज 16 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? राशि अनुसार जानें मंगलवार का राशिफल
गाजियाबाद। करंट क्राइम। यदि आप जानना चाहते हैं कि आज 16 दिसंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? तो इस बारे में आपको दैनिक राशिफल के जरिए पता चल सकता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 दिसंबर 2025 को पौष माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि और त्रयोदशी तिथि रहेगी। साथ ही स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अतिगण्ड योग, सुकर्मा योग, त्रिपुष्कर योग, कौलव करण, तैतिल करण और गर करण का निर्माण हो रहा है. नवग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्र ग्रह तुला राशि में, केतु ग्रह सिंह राशि में, मंगल ग्रह धनु राशि में, शनि ग्रह मीन राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में और गुरु ग्रह मिथुन राशि में रहेंगे, जबकि बुध ग्रह और शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके अलावा सूर्य ग्रह वृश्चिक राशि और धनु राशि में संचार करेंगे।
सभी 12 राशि के जातकों के लिए आज यानी 16 दिसंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि- आज आपके व्यवहार व कुशलता की तारीफ होगी। साथ ही वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति होगी। इसके अलावा रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज भाई-बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए संभलकर रहें। खासकर, दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद कर दें।
वृषभ राशि-धीमी शुरुआत के बावजूद कुछ कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी। साथ ही व्यापार का विस्तार होगा। यदि आज आपको करियर में आगे बढ़ने का कोई मौका मिलता है तो उसका पूरा लाभ उठाएं।
मिथुन राशि-संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। हालांकि, आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। दिन खत्म होने से पहले यात्रा हो सकती है। इसके अलावा कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे।
कर्क राशि-आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़ें, इसलिए उनसे सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। हालांकि, कार्यस्थल पर आज विवाद की स्थिति निर्मित होगी। दिन खत्म होने से पहले आर्थिक मामले सुलझेंगे।
सिंह राशि-आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसके अलावा राजकीय कार्यों में अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं। दिन खत्म होने से पहले विद्युत उपकरण खरीदने के योग हैं।
कन्या राशि-मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा, जिस कारण परेशान रहेंगे। इसके अलावा नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। आज आप दांत में दर्द की समस्या से भी परेशान रहेंगे।
तुला राशि-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। कुछ जरूरी काम पूरे होंगे और सेहत भी अच्छी रहेगी। यदि आज आप दिनभर अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो किसी भी परेशानी में नहीं फसेंगे।
वृश्चिक राशि-छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर सकता है। इसके अलावा शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे।
धनु राशि-आज आपके स्वास्थ में सुधार होगा, लेकिन आप अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हालांकि, व्यवसाय में उन्नति होगी। साथ ही भूमि-भवन से संबंधित मामले हल होंगे।
मकर राशि-माता-पिता का संतान से विवाद हो सकता है, जिस कारण घर में तनाव का माहौल रहेगा। इसके अलावा आजीविका को लेकर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों की शादी तय हो सकती है। दिन खत्म होने से पहले मकर राशि वालों को वाहन सुख मिल सकता है।
कुंभ राशि-अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान होगा। आज सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन पर खर्च होगा। कुंडली में विदेश जाने के योग हैं। कुंभ राशि वालों की हो रही उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे।
मीन राशि-संतान के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। हालांकि, जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में मदद करेगा। आज आपको वाहन सुख मिलने के योग हैं। इसके अलावा कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।
Uncategorized
रजनीकांत के एक्स दामाद से शादी करने जा रही है मृणाल ठाकुर, एक साल से कर रही थी डेटिंग
नई दिल्ली। करंट क्राइम। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के एक्स दामाद एक्टर धनुष की शादी की खबरें सामने आई हैं। धनुष वेलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर से शादी करने वाले हैं। पिछले साल अगस्त में धनुष और मृणाल ठाकुर के डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। जब सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर पर दोनों को साथ देखा गया था।
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर बॉलीवुड का जाना माना नाम बन चुकी हैं। वह 33 साल की हैं। वहीं धनुष की बात करें तो वह 42 साल के हैं। धनुष की एक्स वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत हैं, जिनसे 2004 में एक्टर ने शादी की थी और साल 2024 में कपल का तलाक हो गया था. उनके एक बेटा यात्रा राजा हैं।
Uncategorized
बेटी के जन्म लेने की खुशी में 13 स्कॉर्पियो का काफिला लेकर घर पहुंचा परिवार, ढोल नगाडे भी साथ थे
हमीरपुर। करंट क्राइम। जिले में बेटी के जन्म पर एक परिवार ने 13 स्कॉर्पियो का काफिला निकाला। हाईवे पर आगे गुब्बारों से सजी गाड़ियां चल रही थीं। पीछे बैंड-बाजे, डीजे और ढोल-नगाड़े बज रहे थे। लोग नाचते-गाते घर तक पहुंचे। घर पहुंचते ही परिवार की महिलाओं ने बच्ची का बैंड बाजों के साथ ग्रैंड वेलकम किया। बच्ची का जन्म मंगलवार को हुआ। परिवार में एक पीढ़ी के बाद बेटी का जन्म हुआ है। पूरे सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है। मामला मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर का है।
मौदहा कस्बे के मोहल्ला फत्तेपुर में अंजुम परवेज उर्फ राजू के परिवार में लंबे समय बाद बच्ची का जन्म हुआ है। ये खबर जैसे ही डॉक्टरों ने राजू के परिवार को दी, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
एक गाड़ी में राजू और उनकी पत्नी निखत बच्ची को लेकर बैठीं, जबकि बाकी गाड़ियों में परिवार और रिश्तेदार थे। गाड़ियों का काफिला घर पहुंचा, तो इस खुशी के मौके पर मोहल्ले के लोग भी शामिल हुए।
2 दिन पहले बच्ची का जन्म हुआ राजू की पत्नी निखत फातिमा को 2 दिन पहले मंगलवार को घर से एक किमी दूर अस्पताल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया। परिवार बेटी होने की प्रार्थना कर रहा था। उसी रात निखत ने बेटी को जन्म दिया।
Uncategorized
गाजियाबाद के लोनी में जले हुए ऑटो के अंदर मिली एक व्यक्ति की जली हुई लाश
गाजियाबाद। करंट क्राइम। लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना में एक व्यक्ति के जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। व्यक्ति की लाश एक जले ही ऑटो के अंदर मिली है। औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर डी वन घिटोरा मार्ग के किनारे बंजर जमीन पर बुधवार सुबह लोगों ने एक जला हुआ ऑटो देखा। करीब से देखने पर ऑटो के अंदर जली हुई लाश मिली।
जानकारी के अनुसार, मार्ग से 100 मीटर की दूरी नीचे खेत पर जले हुए एक आटो के अंदर एक आदमी बुरी तरीके से जला हुआ मिला।
एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने कहा कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला कर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि यह ऑटो यहां कैसे आया और किसका है। अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
