Ghaziabad Colleges
आईपीएल द्वारा आईएमई कॉलेज में पोक्सो का प्रशिक्षण सत्र आयोजित
गाजियाबाद। आई0एम0ई0 कॉलेज, राजेन्द्र नगर, साहिबाबाद में समाधान अभियान और इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड कंपनी की संयुक्त परियोजना ‘चुप्पी तोड़ – हल्ला बोल’ के अंतर्गत शनिवार को पोक्सो एक्ट 2012 पर छात्रों के लिए एक प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रविराज सिंह इंस्पेक्टर साइबर क्राइम साहिबाबाद, एवं विशिष्ट अतिथि महिला चोकी टीम साहिबाबाद थाना,और किशन गोइन्का,मेंटर ग्लोबल ग्रांट पार्टनर्स रोटरी क्लब/डायरेक्टर वशुंधरा बायो साइंस प्राइवेट लिमिटेड उपस्थित रहे। समाधान अभियान की संस्थापक निदेशिका अर्चना अग्निहोत्री ने छात्रों को बाल यौन शोषण से बचाव और पोक्सो एक्ट-2012 के बारे के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार के यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि समय बदल गया है, टेक्नोलॉजी बहुत जरूरी है, लेकिन सतर्क रहना भी आवश्यक है, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। उन्होंने पोक्सो एक्ट की जानकारी एवं बाल यौन शोषण की रोकथाम के लिए संस्था के द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में सभी शिक्षकों एवं छात्रों को बाल यौन शोषण के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अतिथि गणों को आई0एम0ई0 कॉलेज के सहयोग से सम्मानित किया गया। संस्था की निदेशक अर्चना अग्निहोत्री ने सबका धन्यवाद किया।
Ghaziabad Colleges
Royal Educational Institute
Royal Educational Institute
28Km Stone, NH-24(NH-9 Delhi-Hapur Bypass Road Dasna Post, Adhyatmik Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201302, India
Rating: 4.1
Rated count: 101
Check on Google Maps
Ghaziabad Colleges
Chandra Shekhar Azad Training Institute
Chandra Shekhar Azad Training Institute
Shanti Complex 2nd floor, Pocket K, Nehru Nagar III, Nehru Nagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh 201001, India
Rating: 5
Rated count: 93
Check on Google Maps
Ghaziabad Colleges
नेहरू वर्ल्ड स्कूल के 12 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस में सफलताअर्जित की
गाजियाबाद। जे०ई०ई० एडवांस परीक्षा का सोमवार को परिणाम घोषित किया गया, जिसमें नेहरू वर्ल्ड स्कूल गाजियाबाद के छात्रों ने एक बार फिर आशातीत सफलता प्राप्त की। कुल 12 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की, जो विद्यालय, विद्यार्थियों व अभिभावकों के लिए हर्ष का विषय है। इन छात्रों की सीखने के प्रति समर्पण, स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ समयबद्ध अध्ययन व दृढसंकल्प के कारण स्कूल को इतने उत्कृष्ट परिणाम मिले हैं। सफल छात्रों का ब्यौरा इस प्रकार है-सक्षम गर्ग, क्रियांश गर्ग, आराध्या अग्रवाल, मानव यादव, पार्थ गोयल, वेदास्तव मिश्रा, ओजस सचदेवा, वात्सल्य श्रीवास्तव, प्रथित गोदाम, दिव्यांशी श्रीवास्तव, नोवेश कौशिक, विवान श्रीवास्तव।
इस अवसर पर स्कूल की एक्जीक्यूटिव हैड सुसन होम्स ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, हम छात्रों को भविष्य की उपलब्धियों के बारे में जानने व सुनने के लिए सदैव उत्सुक रहते हैं, क्योंकि ये सब ही अपने चुने हुए क्षेत्रों में कल के नेता होंगे। निदेशक डा० अरुणाभ सिंह के अनुसार, जेईई एडवांस परीक्षा दुनिया की कठिन परीक्षाओं में से एक है। मैं छात्रों व उनके अभिभावकों व अध्यापकों को शुभकामनाएं देता हूं, वे भविष्य में अच्छी शिक्षा ग्रहण करके एक सफल नागरिक व इंजीनियर बन सकें।
-
राशिफल23 hours agoकैसा रहेगा आपका आज का दिन, देखिए राशिफल
-
स्पोर्ट्स24 hours agoअंतिम वन डे मैच में विराट कोहली ने तोडे कई रिकॉडर्स, सचिन से भी निकले आगे
-
उत्तर प्रदेश19 hours agoमणिकर्णिका घाट पर फर्जी वीडियो वायरल करने पर सांसद संजय सिंह और पप्पू यादव पर FIR
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoखाली घर में पढी जा रही थी नमाज, शिकायत पर पुलिस ने 12 लोगों को लिया हिरासत में
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoपति ने पत्नी की हत्या कर लाश को टुकडों-टुकडों मे जलाया, बदबू छिपाने के लिए किया ये काम
-
देश24 hours agoबीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन आज करेंगे नामांकन, निविरोध चुने जाएंगे, कल होगा औपचारिक ऐलान
-
उत्तर प्रदेश21 hours agoयूपी के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बनाई पाटी की सेना, नाम रखा RSS, डंडे देकर दिलाई ट्रेनिंग
-
उत्तर प्रदेश24 hours agoCM योगी बोले, UP बना परिणामों का प्रतीक, प्रदेश में निवेश का गोल्डन टाइम है, दिया 5 ईकाइयों को जमीन आवंटन का पत्र
