देश
अहमदाबाद: बनासकांठा में नेशनल हाइवे पर डंपर पलटने से चार लोगों की मौत
गुजरात। गुजरात के बनासकांठा जिले में रेत ले जा रहा एक डंपर मजदूरों के एक समूह पर पलट गया, इस घटना में तीन महिलाओं और एक बच्चे की कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को इस घटना के बारे में जानकारी दी है।
पुलिस ने बताया कि, यह घटना शनिवार शाम जिले के खेंगारपुरा गांव में हुई जब सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। पुलिस उपाधीक्षक एसएम वरोटारिया ने कहा कि, डंपर ने एक संकीर्ण मार्ग से आगे बढ़ने की कोशिश की और सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूरों के एक समूह पर गिरकर पलट गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
अधिकारियों ने बताया कि क्रेन और बुलडोजर की मदद से ट्रक के नीचे फंसी महिलाओं और बच्चे को बाहर निकालने में लगभग दो घंटे लग गए। डंपर के नीचे फंसे चार लोगों को जब सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
थराद के सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी जयदीप त्रिवेदी ने कहा कि चार लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचित करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों की पहचान 24 वर्षीय रेनुकाबेन गनावा, 22 वर्षीय सोनलबेन निनामा, 40 वर्षीय इलाबेन भाभोर और बच्चे की पहचान दो वर्षीय रुद्र के रूप में हुई है।
उत्तर प्रदेश
LIVE : UP CM Yogi Adityanath : बिहार के अतरी विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा
ग़ाजियाबाद
LIVE : गृहमंत्री अमित शाह की कटिहार, बिहार में चुनावी जनसभा
उत्तर प्रदेश
सिरकटी महिला की शिनाख्त नहीं कर पाई पुलिस, सात टीमें लगी है जांच में
नोएडा। करंट क्राइम। नोएडा की कमिश्नरेट पुलिस अभी तक सिर कटी लाश की गुत्थी को नहीं सुलझा पाई है।
सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में एक महिला की सिर कटी लाश मिली थी। लाश मिलने के 24 घंटे बाद भी पुलिस मृतक महिला की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस ने आसपास की झुग्गियों में रहने वालों से पूछताछ की लेकिन शनिवार दोपहर तक किसी ने मृतक महिला की शिनाख्त नहीं की।
पुलिस का कहना है कि महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों की जांच की लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया।
एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की पहचान के लिए टीमों का गठन किया गया है। करीब सात टीमें बनाई गई है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। महिला की पैरों की उंगलियों में बिछुआ पाया गया। ऐसे में पुलिस का मानना है कि महिला शादीशुदा है। शायद पति ने ही हत्या कर लाश फेंक दी हो। करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला की गर्दन व हाथ काटकर निर्मम हत्या की गई। महिला का शव सेक्टर-82 कट चौकी के पास निर्वस्त्र हालत में सर्विस रोड के नाले में तैरता मिला। अभी तक कटे अंग नहीं मिले है।
शव की हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए – महिला का सिर गायब था और दोनों हथेलियां काटी गई थीं। इससे स्पष्ट है कि हत्यारे ने पहचान छिपाने के लिए यह जघन्य अपराध किया है।
