ग़ाजियाबाद
अपने पुत्र के विवाह में दिया विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक बड़ा संदेशआशीर्वाद दीजिए और विवाह में पूरी तरह कर दिया दहेज का निषेध

गाजियाबाद। एनसीआर में शादी का स्वरूप भव्य हो रहा है। यहां अब मिडिल क्लास वर्ग भी डेस्टिनेशन मैरिज करने लगा है। एनसीआर में एक बड़ा परिवर्तन जमीनों के मुआवजे के बाद भी आया और कई वीडियो ऐसे सामने आए जिसमें भारी भरकम धनराशि, किलो हिसाब से सोना और महंगी कारें दहेज में दी जा रही हैं। विवाह एक स्टेटस सिंबल बन रहा है और शादियों के इस स्वरूप को, इस लेनदेन को समाज के वर्ग ने सहज रूप से स्वीकार भी किया है। वो इसे आर्थिक स्तर से जोड़कर देखते हैं। वो इसे सामान्य दहेज नहीं अपिुत उपहार या लेनदेन मानते हैं, लेकिन कई बार ये प्रथा औसत परिवारों के बजट को गड़बड़ा देती है और ऐसे में जब कोई लोकप्रिय व्यक्ति, आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति, सामाजिक प्रतिष्ठा वाला व्यक्ति अगर अपने बेटे की शादी बिना दहेज के करता है तो इसका एक बड़ा व्यापक संदेश समाज में जाता है। सभी प्रकार से साधन संपन्न व्यक्ति अगर सादगी और सरलता की मिसाल देता है तो वास्तव में उसका हृदय विशाल होता है।
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने एक बड़ा संदेश अपने बेटे के विवाह में दिया है। एक ऐसा संदेश दिया है जो अनुकरणीय है और ये संदेश उस शादी में दिया गया है जिसमें एक तरह से केंद्र से लेकर राज्य सरकार मौजूद थी। संघ के बड़े नेता मौजूद थे। विपक्ष के नेता पहुंचे थे और आसपास के गांव और शहरी कस्बों से एक बड़ी संख्या शुभचिंतकों और समर्थकों की पहुंची। भव्य आयोजन था और विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने बेटे की शादी में बिना कुछ कहे एक बड़ा संदेश दहेज निषेद का दिया है। बताते हैं कि जिस शादी में हजारों लोग मौजूद थे उस शादी में विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने किसी भी प्रकार के दहेज को निषेद किया था।
विधायक नंदकिशोर गुर्जर के पुत्र की शादी बिना दहेज के हुई। उन्होंने अपने बेटे की शादी में किसी भी प्रकार का दहेज स्वीकार करने से इनकार किया। बताते हैं कि विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने पुत्रवधू के परिजनों को स्पष्ट इनकार कर दिया था कि किसी भी प्रकार का दहेज स्वीकार नहीं होगा। ये एक बड़ा संदेश एक ऐसे मंडप से निकला जहां किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। दोनों ही पक्ष धन धान्य से परिपूर्ण हैं। सामाजिक रुतबा है, प्रतिष्ठा है, लेकिन रिश्तों में मजबूती की एक डोर विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जोड़ी है। सारे समाजों को और खासतौर से गुर्जर समाज को एक बड़ा संदेश दिया है कि विवाह हो तो पुत्रवधू को आशीर्वाद दीजिए, पुत्र को आशीर्वाद दीजिए और दहेज की किसी भी परंपरा से साफ इनकार कीजिए। ये मैसेज पूरे क्षेत्र में गया है और अगर संभ्रांत परिवार इसका अनुसरण करेंगे तो इसकी बयार नीचे तब आएगी। मीडिल क्लास वर्ग में भी दहेज रहित विवाह की क्रांति आएगी। कितने ही परिवारों का कल्याण होगा।
उत्तर प्रदेश
ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है गुम शुदा / लापता …..
ये बच्चा जो लापता था मिल गया है और अपने घर पहुंच गया है
गुम शुदा / लापता
……
उत्तर प्रदेश
नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफस…

\u0928\u0947\u0924\u093e \u0939\u094b \u0924\u094b \u0910\u0938\u093e \u091c\u094b \u0926\u093f\u0916\u093e\u0935\u091f\u0940 \u0914\u0930 \u092c\u0928\u093e\u0935\u091f\u0940 \u092c\u093e\u0924 \u0928 \u0915\u0930\u0947\u0902 \u0914\u0930 \u0932\u094b\u0917\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0930\u093e\u0939\u0924 \u0926\u0947 \u0914\u0930 \u092c\u0947\u0932\u0917\u093e\u092e \u0905\u092b\u0938\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0932\u0917\u093e\u092e \u0932\u0917\u093e\u092f\u0947…..\n\n\u0915\u0930\u0940\u092c \u0938\u093e\u0922\u093c\u0947 \u091b\u0939 \u092e\u093f\u0928\u091f \u0915\u093e \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u091c\u093f\u0938\u0947 \u0926\u0947\u0916\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0927\u0948\u0930\u094d\u092f \u0914\u0930 \u0915\u0930\u0928\u0947 \u0915\u0947 \u0932\u093f\u090f \u0939\u093f\u092e\u094d\u092e\u0924 \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u0915\u092e \u0938\u0947 \u0915\u092e \u091c\u0928\u092a\u094d\u0930\u0924\u093f\u0928\u093f\u0927\u093f\u092f\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0925\u094b\u0921\u093c\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0928\u093f\u0915\u093e\u0932 \u0915\u0930 \u0907\u0938\u0947 \u091c\u0930\u0941\u0930 \u0926\u0947\u0916\u0928\u093e \u091a\u093e\u0939\u093f\u090f\u0964 \u092f\u0947 \u0935\u0940\u0921\u093f\u092f\u094b \u0939\u0948 \u0939\u0930\u093f\u092f\u093e\u0923\u093e \u0915\u0947 \u0921\u093f\u092a\u094d\u091f\u0940 \u0938\u094d\u092a\u0940\u0915\u0930 \u0914\u0930 \u091c\u0940\u0902\u0926 \u0915\u0947 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u0921\u0949 \u0915\u0943\u0937\u094d\u0923 \u092e\u093f\u0921\u094d\u0922\u093e \u0915\u093e, \u0939\u0941\u0921\u093e \u0935\u093f\u092d\u093e\u0917 \u0928\u0947 \u092c\u093f\u0928\u093e \u092c\u0924\u093e\u090f \u0914\u0930 \u092c\u093f\u0928\u093e \u0935\u0915\u094d\u0924 \u0926\u093f\u090f \u0926\u0940\u0935\u093e\u0928\u0916\u093e\u0928\u093e \u092e\u093e\u0930\u094d\u0915\u0947\u091f \u092e\u0947\u0902 \u0917\u0930\u0940\u092c \u0926\u0941\u0915\u093e\u0928\u0926\u093e\u0930\u094b\u0902 \u0915\u094b \u0909\u091c\u093e\u0921\u093c \u0926\u093f\u092f\u093e\u0964 \u0907\u0938\u0915\u0940 \u091c\u093e\u0928\u0915\u093e\u0930\u0940 \u092e\u093f\u0932\u0928\u0947 \u092a\u0930 \u0935\u093f\u0927\u093e\u092f\u0915 \u092e\u094c\u0915\u0947 \u092a\u0930 \u092a\u0939\u0941\u0902\u091a\u0947 \u0914\u0930 \u0905\u0927\u093f\u0915\u093e\u0930\u0940 \u0915\u094b \u092c\u0941\u0932\u093e\u092f\u093e…..”,”delight_ranges”:[],”image_ranges”:[],”inline_style_ranges”:[],”aggregated_ranges”:[],”color_ranges”:[]},”id”:”UzpfSTEwMDAwMjMwMTA2ODEyODpWSzoyMDgxNDEzMTcyMzM4NTIz
नेता हो तो ऐसा जो दिखावटी और बनावटी बात न करें और लोगों को राहत दे और बेलगाम अफसरों को लगाम लगाये…..
करीब साढ़े छह मिनट का ये वीडियो है जिसे देखने के लिए धैर्य और करने के लिए हिम्मत चाहिए। कम से कम जनप्रतिनिधियों को थोड़ा वक्त निकाल कर इसे जरुर देखना चाहिए। ये वीडियो है हरियाणा के डिप्टी स्पीकर और जींद के विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा का, हुडा विभाग ने बिना बताए और बिना वक्त दिए दीवानखाना मार्केट में गरीब दुकानदारों को उजाड़ दिया। इसकी जानकारी मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे और अधिकारी को बुलाया…..
ग़ाजियाबाद
गाजियाबाद नगर निगम करेगा रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण, योजना तैयार की गई

गाजियाबाद। नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है। उद्यान प्रभारी अनुज ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों और टीम के साथ बैठक की। बैठक में पार्कों और ग्रीन बेल्ट के प्रबंधन और मौजूदा कार्यों में सुधार पर चर्चा की गई।
उद्यान प्रभारी के अनुसार, नगर आयुक्त के निर्देशों के तहत शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्ट में नियमित रूप से पेड़-पौधों की सिंचाई और आवश्यक कटाई जैसे कार्य किए जा रहे हैं। इन गतिविधियों की निगरानी सुपरवाइजर द्वारा की जा रही है, और माली की उपस्थिति 311 ऐप के जरिए दर्ज की जा रही है, जिससे विभाग के कार्यों में सुधार हो रहा है।
पौधों की समय पर सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए नलकूप की मरम्मत पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इसके अलावा, नगर निगम रक्षा राइफल रेंज की भूमि पर फेंसिंग, सिंचाई के लिए समरसेबल पंप स्थापित करने और बड़े पैमाने पर पौधारोपण करने की योजना बना रहा है।
विजयनगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी व्यापक पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके लिए स्थानों का चयन, गड्ढा खोदाई और पौधों की सूची तैयार करने का निर्देश उद्यान पर्यवेक्षकों को दिया गया है।
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
तीनों विधानसभाओं के विधायक रहे हैं पूरी शिद्दत से दहाड़
-
उत्तर प्रदेश18 hours ago
दबंग युवक ने छात्रा के साथ की मारपीट…. युवक ने कॉलेज प्रांगण मे छात्रा को पीटा…
-
उत्तर प्रदेश17 hours ago
गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में नहर में कूदी महिला घरेलू कलह के …
-
उत्तर प्रदेश16 hours ago
मेरठ के लिसाडी गेट क्षेत्र में युवक की पिटाई का वीडियो वायरल… एक युवक के सा…
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
जल्द होगी होल्ड चल रहे गोविंदपुरम मंडल अध्यक्ष पद पर घोषणा
-
ग़ाजियाबाद21 hours ago
क्या है महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से विधायक अजीतपाल त्यागी की मुलाकात का पैगाम
-
उत्तर प्रदेश19 hours ago
ऋषिकेश एम्स से केदारनाथ पहुंची हेली एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हेलिकाप्टर मर…
-
Entertainment18 hours ago
Trending Video: Veera | Ep – 329 | Preview | May 09 2025 | Zee Tamil